back to top

भाजपा के श्रीकांत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर हुए उप चुनाव में मंगलवार को घोषित नतीजों में सबसे बड़ी जीत बांगरमऊ से भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कटियार के खाते में गयी है। जबकि सबसे कम मतों से हार-जीत जौनपुर की मल्हनी सीट पर हुई। भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखते हुए छह सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट सपा के खाते में दर्ज हुई।

2017 में हुए आम चुनाव में भी इनमे से छह भाजपा और एक सपा के पास थी। बांगरमऊ में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की उम्मीदवार आरती बाजपेई को 31,374 वोटों से करारी मात दी है। यहां कटियार को 71303 वोट मिले, जबकि आरती के पक्ष में 39,929 मत पड़े। यह उन चंद सीटों में से एक है, जिस पर कांग्रेस ने 2017 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।

सबसे ज्यादा दिलचस्प लड़ाई जौनपुर की मल्हनी सीट पर देखने को मिली जहां पूर्व सांसद और निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह व पूर्व विधायक पारसनाथ यादव के पुत्र और सपा उम्मीदवार लकी यादव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। यहां लकी यादव ने धनंजय सिंह को मात्र 4,604 वोटों के अंतर से हराया। लकी को 73,384 वोट तथा धनंजय सिंह को 68,780 मत मिले। यहां महज 4604 वोटों से धनंजय हारे। 28803 मतों के साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश मिश्रा ‘मंगला’ गुरु को सिर्फ 2,868 मत मिले और उनकी जमानत जब्त हो गयी।

अमरोहा की नौगवां सादात सीट पर भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान पर दांव लगाया था। जहां एक तरफ यह माना जा रहा था की उनको सहानभूति वाले वोट मिलेंगे, वहीँ दूसरी तरफ उनकी राजनितिक परिपक्वता पर भी सवाल उठाये जा रहे थे। इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए संगीता चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी जावेद अब्बास को 14,795 वोटों के अंतर से पछाड़ दिया। चौहान को 86,171 वोट और अब्बास को 71,376 मत मिले। यहां बसपा तीसरे स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गयी है।

बुलंदशहर सदर सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरोही को मैदान में उतारा था। उषा सिरोही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी मोहम्मद यूनुस को 20,962 मतों के अंतर से हराया। ऊषा को 86,879 वोट तथा यूनुस को 65,917 मत मिले। यहां सपा समर्थित राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार प्रवीण कुमार सिंह को मात्र 7132 वोट ही मिले और उनकी जमानत जब्त हो गयी।

कांग्रेस चौथे स्थान पर सिमट गयी। देवरिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 20,093 मतों से हरा कर अपनी जीत दर्ज कराई। सत्यप्रकाश को 68,649 वोट व ब्रह्मा शंकर को 48556 वोट मिले। बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर की जमानत जब्त हो गयी।

कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन से खली हुई कानपुर की घाटमपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र नाथ पासवान ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कृपा शंकर को 23,699 के भारी अंतर से शिकस्त दी। पासवान को 60,205 वोट मिले, जबकि कृपा शंकर को 36,506 मत मिले। यहां 33882 मत पाकर बसपा के कुलदीप संखवार तीसरे स्थान पर रहे, जबकि 22,649 वोटों के साथ सपा उम्मीदवार इंद्रजीत कोरी चौथे स्थान पर खिसक गये। टूंडला सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर ने सपा के धनराज को 17,635 मतों से पछाड़ दिया। 40,967 वोटों के साथ बसपा उम्मीदवार संजीव कुमार चक तीसरे स्थान पर रहे।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...