back to top

श्रीलंका को इकाना में मिली विश्व कप की पहली जीत, समरविक्रमा ने खेली साहसिक पारी

लखनऊ । भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को मैन ऑफ़ द मैच सदीरा समरविक्रमा की रणनीतिक पारी के बदौलत श्रीलंका ने नीदरलैंड को 10 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज करके एकदिवसीय विश्व कप में अपना खाता खोला।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने वाले नीदरलैंड ने मैच में कई बार श्रीलंका पर अपना पलड़ा भारी रखा। उसने श्रीलंका के सामने 263 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा और इसके बाद उसके शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। हालांकि समरविक्रमा ने 107 गेंद पर सात चौकों की मदद से नाबाद 91 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को 48.2 ओवर में विश्व कप 2023 का पहला मैच जीत के साथ अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। अब सभी टीमों के नाम कम से कम एक जीत दर्ज हो चुकी है। वहीं, नीदरलैंड की यह तीसरी हार है। पहली जीत के साथ श्रीलंका अंक तालिका में 8वें स्थान पर आ गई और नीदरलैंड 7वें स्थान पर मौजूद है।

श्रीलंका के शीर्ष क्रम में पाथुम निसांका ने 52 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करने के बाद चरित असलंका ने 66 गेंद पर 44 रन के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर जीत सुनिश्चित कर दी। समरविक्रमा ने इसके बाद धनंजय डिसिल्वा ने 37 गेंद पर 30 रन के साथ 5वें विकेट के लिए 76 रन की अहम् साझेदारी की जिससे श्रीलंका पांच विकेट पर 263 रन बनाकर वर्तमान टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करने में सफल रहा।

दक्षिण अफ्रीका को हराकर आत्मविश्वास से भरी नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके शीर्ष छह बल्लेबाजों में कॉलिन एकरमैन (29), मैक्स ओडाउड (16) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (16) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। जबकि साइब्रैंड एंगलब्रेख्त ने 82 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाए जबकि लोगन वान बीक ने 75 गेंद पर 59 रन की सधी पारी खेली। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जो विश्व कप में नया रिकॉर्ड है। इससे नीदरलैंड ने खराब शुरुआत से उबरकर 49.4 ओवर में 262 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने पहले 10 ओवर में ही अनुभवी कुसाल परेरा (05) और कप्तान कुसाल मेंडिस (11) के विकेट गंवा दिए। इन दोनों को आॅफ स्पिनर आर्यन दत्त (44 रन देकर तीन विकेट) ने आउट किया। निसांका ने बास डि लीडे पर लगातार तीन चौके जमाए जिनमें से दूसरे चौके से उन्होंने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन पहले ड्रिंक्स के तुरंत बाद तेज गेंदबाज पॉल वान मीकरेन ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया। निसांका ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए।

समरविक्रमा और असलंका ने यहीं से बखूबी जिम्मेदारी संभाली और किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई। उन्होंने नीदरलैंड के तेज और स्पिन आक्रमण के सामने ढीली गेंद का इंतजार किया। आर्यन ने असलंका को बोल्ड करके यह साझेदारी तोड़ी। धनंजय ने यहां से समरविक्रमा का अच्छा साथ दिया। उन्होंने कॉलिंन एकरमैन की गेंद पर बोल्ड होने से पहले वान बीक पर दो छक्के लगाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। दुशान हेमंता ने विजयी चौका लगाया।

एंगलब्रेख्त और वान बीक ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा
इससे पहले नीदरलैंड पर एक समय कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन एंगलब्रेख्त और वान बीक ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर अपने वनडे करियर में पहली बार अर्धशतक जमाए और सातवें विकेट के लिए विश्वकप में रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। उन्होंने भारत के महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 116 रन जोड़े थे।

दक्षिण अफ्रीका में पले बढ़े 35 वर्षीय एंगलब्रेख्त और वान बीक ने 22वें ओवर में ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली जब नीदरलैंड कासुन रजिता (50 रन देकर 4 विकेट) और दिलशान मदुशंका (49 रन देकर चार विकेट) से मिले झटकों के कारण 6 विकेट पर 91 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था। एंगलब्रेख्त दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंडर-19 विश्व कप में खेल चुके हैं लेकिन उन्होंने 2016 में सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उनका परिवार 2021 में नीदरलैंड में बस गया था इसके बाद उन्होंने फिर से खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना पहला वनडे मैच खेला।

RELATED ARTICLES

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...