back to top

श्रीलंका ने विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में नीदरलैंड को 128 रन से रौंदा

हरारे। दिलशान मदुशंका (18 रन पर तीन विकेट) और महीश तीक्षणा (31 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने शनिवार को यहां एकदिवसीय विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में नीदरलैंड को 128 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर इस प्रारूप में लगातार 10वीं जीत दर्ज की।ये दोनों टीमें इस साल पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

इस जीत से श्रीलंका विश्व कप में क्वालीफायर एक और नीदरलैंड क्वालीफायर दो के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद श्रीलंका की टीम 47.5 ओवर में 233 रन पर आउट हो गयी। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की पूरी पारी 23.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गयी।श्रीलंका के लिए सहान अराछिगे ने 71 गेंद में सबसे ज्यादा 57 रन बनाये।

https://twitter.com/ICC/status/1678061859499302912

कुसल मेंडिस (43), चरिथ असलंका (36), वानिंदु हसरंगा (29) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाये।अराछिगे ने अपनी पारी के दौरान मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 जबकि असलंका के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी लेकिन 36वें ओवर में उनके आउट होने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गयी।नीदरलैंड के लिए विक्रमजीत सिंह, लोगन वैन बीक, रायन क्लाइन और साकिब जुल्फिकार ने दो-दो जबकि आर्यन दत्त ने एक विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड के लिए मैक्स ओ डाउड ही श्रीलंका के गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना कर सके।वह 33 रन बनाकर तीक्षणा का शिकार बने। टीम के लिए उनके अलावा वैन बीक (नाबाद 20) और विक्रमजीत (13) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।मैन आफ द मैच मदुशंका और तीक्षणा के अलावा हसरंगा ने भी दो विकेट चटकाये।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...