सपा का लक्ष्य भाजपा को मध्य प्रदेश में हराना : अखिलेश यादव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना निश्चित है। पार्टी का लक्ष्य मध्य प्रदेश में भाजपा को हराना है। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या से समाजवादी नेता निकले हैं। यहां समाजवादियों के लिए बड़ी गुंजाइश है, समाजवादी विचारधारा का भविष्य बहुत बड़ा और अच्छा है। समय-समय पर समाजवादी पार्टी के विधायक मध्य प्रदेश में चुनाव जीतते रहे हैं और जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के राजनगर क्षेत्र में स्थित सिंगरो गांव में एक आदिवासी के आवास पर भोजन किया। घर की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक स्वागत कर उन्हें भोजन कराया। उन्होंने मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमने मध्य प्रदेश में संगठन और नेताओं के साथ बातचीत की है। सपा का संगठन जिन क्षेत्रों में मजबूत है और जहां पर हमारे प्रत्याशी जीतने की स्थिति में हैं, वहां पर चुनाव लड़ेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा एक सीट जीती और कई स्थानों पर बहुत मजबूती से चुनाव लड़ी लेकिन भाजपा ने साजिश और षडयंत्र के तहत सपा प्रत्याशियों को हरवा दिया।

श्री यादव ने कहा कि सपा इंडिया गठबंधन के साथ है। हम (पीडीए) पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एकजुट करके भाजपा को हराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सपा इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का काम कर रही है। केंद्र में 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा को हराने और सत्ता परिवर्तन में समाजवादियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पिछले 20 वर्षों से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज है लेकिन उसने पिछड़ों को पूरा आरक्षण नहीं दिया।

केंद्र और प्रदेश दोनों जगह लंबे समय से भाजपा की सरकार होने के बावजूद उसने आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों, किसानों की उपेक्षा की। एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश महिला अपराधों के मामले में देश में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर टिकट क्यों नहीं दे रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है और धोखा देती है। मध्य प्रदेश में किसान, नौजवान, गरीब सभी वर्ग दुखी हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles