back to top

दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगी खेल प्रतिभाएं : केशव मौर्य

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार संकल्पित भाव से कार्य कर रही है और इस दिशा में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है। कहा कि मुझे विश्वास है कि देश की खेल प्रतिभाएं दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगी।

खेल व खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि हमें प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया-जीतो इंडिया के विजन को मूर्तरूप देना है और निश्चित ही हम कामयाब होंगे। कई खेलों में देश की प्रतिभाओं ने दुनिया में भारत का डंका बजाया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने के डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित 6वीं नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा यही खिलाड़ी भारत माता की जयष् के उद्घोष को दुनिया में गुंजायमान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने अपने सारगर्भित संबोधन में जहां खेलों और खेल प्रतिभाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला और इस दिशा में किये जा सरकारी प्रयासों की जानकारी दी, वहीं खेल प्रतिभाओं में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार भी किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े और कड़े कदम उठाए गए हैं और इस क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की गई है। यही प्रतिभायें आगे चलकर भारत का तिरंगा दुनिया में लहराएंगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये बच्चों से उनके खेलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रतिभागी बच्चों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...