back to top

खेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार अभ्यास की दी अनुमति

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने सोमवार को अपने खेल परिसरों और स्टेडियमों में अभ्यास फिर से शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के चौथे चरण में इनको खोलने की अनुमित दी थी जिसके बाद खेल मंत्रालय ने यह फैसला किया। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए खेल परिसरों और स्टेडियमों में खेल गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी लेकिन जिम और तरणताल अभी बंद रहेंगे।

कोविड-19 बीमारी के कारण अभ्यास शिविर मार्च से ही बंद हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मुझे खिलाडय़िों और सभी संबंधित लोगों को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि गृह मंत्रालय और संबंधित राज्यों के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए खेल परिसरों और स्टेडियमों में खेल गतिविधियां संचालित की जाएगी। हालांकि जिम और तरणताल का उपयोग अब भी बंद रहेगा। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन चार के दौरान पालन किए जाने वाले दिशानिर्देशों में से एक में लिखा गया है, खेल परिसर और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, हालांकि दर्शकों को अनुमति नहीं होगी।

तीसरे चरण का लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया लेकिन इसे 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। भारत में अभी तक 90,000 से ज्यादा कोविड-19 मामले सामने आए हैं जिसमें करीब 3000 लोग जान गंवा चुके हैं। भारत में अभी केवल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रूप में ही सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होना है जिसे अप्रैल में अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। खेल मंत्री की घोषणा के बावजूद आईपीएल के हाल फिलहाल खाली स्टेडियमों में शुरू होने की संभावना भी नहीं है क्योंकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियां अब भी पहले की तरह लागू हैं।

देशव्यापी लॉकडाउन मार्च के मध्य से शुरू हुआ था और भारतीय खेल प्राधिरकण के पटियाला और बेंगलुरू में परिसरों में ओलंपिक में जगह बना चुके शीर्ष खिलाड़ी पिछले दो सप्ताह से अभ्यास शुरू करने की मांग कर रहे हैं। ओलंपिक को इस घातक महामारी के कारण 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। पिछले सप्ताह रीजीजू ने कई वीडियो कांफ्रेन्स करके इस मामले में उनकी राय जानी थी। उन्होंने भारोत्तोलकों, हाकी खिलाडय़िों और ट्रैक एवं फील्ड के एथलीटों से भी बात की थी।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...