back to top

‘दक्षेस की भावना’ जीवित है क्योंकि खालिदा जिया के निधन पर दक्षिण एशिया शोकाकुल : यूनुस

ढाका। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने बृहस्पतिवार को रेखांकित किया कि दक्षिण एशियाई देश पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर ‘शोक में शामिल होने’ के लिए एक साथ आए और कहा कि दक्षेस की भावना जीवित है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित दक्षिण एशिया के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को ढाका में जिया के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

मुख्य सलाहकार के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि यूनुस तीन बार की प्रधानमंत्री और दुनिया की दूसरी महिला मुस्लिम राष्ट्राध्यक्ष के प्रति दक्षेस सदस्य देशों द्वारा दिखाए गए सम्मान से ‘बेहद भावुक’ थे।

इसमें कहा गया है कि दक्षिण एशियाई नेताओं के साथ बैठकों के दौरान, यूनुस ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बार-बार जोर दिया।

बयान के मुताबिक, युनूस ने मालदीव के उच्च शिक्षा, श्रम और कौशल विकास मंत्री अली हैदर अहमद के साथ बृहस्पतिवार को अपनी मुलाकात के दौरान कहा, कल के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हमने दक्षेस की सच्ची भावना देखी। दक्षेस की भावना अब भी जीवित है।

दक्षेस में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। यह 2016 से लगभग निष्क्रिय है और आखिरी द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन 2014 में काठमांडू में हुआ था।

वर्ष 2016 में इस्लामाबाद में आयोजित शिखर सम्मेलन में भारत ने शामिल होने से इनकार कर दिया। बाद में बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान के शामिल होने इनकार के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। भारत ने दक्षेस को तुरंत सक्रिय करने की संभावना को खारिज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...