back to top

तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, तीन लोग घायल

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के समूह में शामिल 17 वर्षीय एक लड़की की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना में समूह में शामिल तीन कांवड़ियों के घायल होने की भी जानकारी दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन ने बताया कि रविवार देर रात कांवड़ियों का एक समूह भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बाराबंकी जिले के बड्डूपुर स्थित भगौली तीर्थ जा रहा था। इस समूह में 17 वर्षीय नेहा भी शामिल थी।

रंजन के अनुसार, कांवड़िये जब जयरामपुर इलाके से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कांवडÞिये-अरुण (15), संजना (17) और रजनी (18) घायल हो गए।

रंजन के मुताबिक, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कांवड़ियों के समूह को टक्कर मारने वाली कार बरामद कर ली है और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...