back to top

लखनऊ, मेरठ सहित सात जिलों में बरती जाये विशेष सतर्कता : योगी

  • स्वास्थ्य मंत्री जीबी नगर व चिकित्सा शिक्षा मंत्री करें ग़ाज़ियाबाद की समीक्षा

  • क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की संवाद, लिया जाये फीडबैक

  • मरीज़ों के पास हो पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर

  • हाई रिस्क ग्रुप के मरीज़ों को घर में न दी जाये इलाज की अनुमति

  • कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं को रखा जाये चुस्त-दुरुस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में विशेष सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने निर्देश दिये कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी से लगे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाये। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री द्वारा गाजियाबाद और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गौतम बुद्ध नगर की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों से लगातार संवाद बना कर उनके स्वास्थ्य का फीडबैक लिया जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों के पास पल्स ऑक्सीमीटर और इंफ्रारेड थर्मामीटर मौजूद हो। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क ग्रुप के कोरोना पाॅजिटिव लोगों के लिए होम क्वारंटीन व्यवस्था की अनुमति न दी जाये और इन्हें कोविड अस्पतालों में रखा जाये।

इसके साथ ही योगी ने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड अस्पतालों में ज़रूरी दवाओं और मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित हो। चिकित्सकों द्वारा रोज़ राउंड लिया जाये और पैरामेडिक्स द्वारा रोगियों की गहन माॅनिटरिंग की जाये। उन्होंने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को संक्रमण से बचाव के बारे में लगातार जागरूक किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्य करे। उन्होंने सर्विलांस और कांटेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि छठ पर्व पर सुरक्षा और सफाई की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस है। इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना पर केंद्रित एक कार्यक्रम का आयोजन सभी संस्थानों में किया जाये। उन्होंने गोपाष्टमी के मौके पर किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय से करने के निर्देश भी दिये।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार नीति के अनुसार निवेशकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। हमारे यहां इंफ्रास्ट्रक्चर की अच्छी सुविधाएं मौजूद हैं। प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी निवेशक को अपने उद्यम की स्थापना में कोई असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...