कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में कल शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया है। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में विशेष रूप से सिख पंथ के विश्वविख्यात प्रचारक भाई पिंदरपाल सिंह जी एवं भाई ओंकार सिंह जी श्री दरबार साहब श्री अमृतसर से मुख्य रूप से पधार रहे हैं। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।





