गुरु का लंगर वितरित किया गया
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में आज शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में विशेष रूप से सिख पंथ के विश्वविख्यात प्रचारक भाई पिंदरपाल सिंह जी ने गुरमत विचारों द्वारा एवं श्री दरबार साहब श्री अमृतसर से आए भाई ओंकार सिंह जी ने शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने भाई पिंदरपाल सिंह जी एवं भाई ओंकार सिंह जी को गुरु घर का सत्कार शॉल एवं सिरोपा भेंट किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया गया।





