back to top

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में

मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों के कथित रिश्ते की अफवाहों के बीच तृषा का एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। तृषा ने इंस्टाग्राम पर प्यार और आत्म-सम्मान से जुड़ा एक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था कि ‘प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन बिना प्यार के सब बेकार है। इस पोस्ट को उनके निजी जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है जब विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के तलाक की खबरें चर्चा में हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए रिश्ते में दरार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसी बीच विजय और तृषा को हाल ही में चेन्नई में एक हाई-प्रोफाइल शादी में साथ देखा गया। दोनों की साथ में एंट्री और मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दे दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती से बढ़कर कुछ है।

हालांकि, इन खबरों पर अब तक न तो विजय और न ही तृषा ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल, तृषा का यह पोस्ट और विजय के साथ उनकी हालिया मौजूदगी, दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। फैंस अब इस पूरे मामले में दोनों सितारों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। तृषा कृष्णन और थलपति विजय ने तमिल सिनेमा की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है।

इनमें ‘घिली’ (2004), ‘थिरुपाची’ (2005), ‘आथी’ (2006) और ‘कुरुवी’ (2008) शामिल हैं। दोनों की आॅन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद उनके आफ-स्क्रीन रिश्ते को लेकर भी अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि उस समय दोनों कलाकारों ने इन चचार्ओं को खारिज करते हुए कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सालों बाद दोनों ‘लियो’ (2023) में फिर साथ नजर आए, जिससे वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा और उनकी जोड़ी फिर चर्चा का विषय बन गई।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...