back to top

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, खरगे, राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पर जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने अपने पिता के साथ की बचपन की एक तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए पोस्ट किया, पापा, आपके सपने, मेरे सपने, आपकी आकांक्षाएं, मेरी जिम्मेदारियां। आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा।

खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तीकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा, भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने देश में प्रौद्योगिकी के विकास और कई क्षेत्रों में शांति की स्थापना के लिए किए गए राजीव गांधी के प्रयासों को याद किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 33 साल पहले राजीव गांधी शहीद हुए थे। उनका राजनीतिक जीवन बहुत छोटा लेकिन बेहद प्रभावशाली था। उन्होंने अपने पीछे अनगिनत विरासतें छोड़ीं जिन्हें अब हम हल्के में लेते हैं। इनमें 18 वर्ष के युवाओं का वोट देने का अधिकार, पंचायतों और नगर पालिकाओं का संवैधानिक सशक्तीकरण, कंप्यूटर और टेलीकॉम युग में एक प्रमुख शक्ति के रूप में प्रवेश, सामाजिक चिंताओं और चुनौतियों का समाधान करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग, भारत के अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रमों को मजबूत बनाने जैसे कदम शामिल हैं।

उन्होंने असम, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब में शांति स्थापना के लिए किए गए उनके प्रयासों का भी उल्लेख किया। रमेश ने कहा, राजीव गांधी की एक विरासत, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, वह है कांग्रेस का 1991 का घोषणापत्र, जिसे उन्होंने 15 अप्रैल, 1991 को जारी किया था और जिस पर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 10 दिन की अवधि का लंबा समय बिताया था। केवल एक अखबार द टेलीग्राफ ने अगले दिन अपने शीर्षक में इसके महत्व को दर्शाया था। शीर्षक भविष्यसूचक साबित हुआ।

उनके मुताबिक, 23 जुलाई 1991 को कांग्रेस कार्य समिति की एक बैठक में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने नरसिम्हा राव सरकार द्वारा आर्थिक नीतियों को लेकर लाए गए परिवर्तनों को उचित ठहराने के लिए इस घोषणापत्र को उद्धृत किया था। राजीव गांधी 1984 से 1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सदस्यों ने हत्या कर दी थी।

यह खबर भी पढ़े : राजग के प्रति जन समर्थन और भी मजबूत होता जा रहा है, पांचवें चरण के बाद बोले PM मोदी

RELATED ARTICLES

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...