back to top

गीत, अभिव्यक्ति और मन की बात सब कुछ साहित्य

गोमती पुस्तक महोत्सव -फिल्मकार मुजफ्फर अली, लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने की चर्चा
लखनऊ। रिवरफ्रंट पार्क में जारी गोमती पुस्तक महोत्सव अपने अन्तिम पड़ाव पर पंहुच चुका है। रविवार को पुस्तक महोत्सव विदा हो जाएगा। इससे पूर्व शनिवार को फिल्म जगत की हस्तियों फिल्मकार मुजफ्फर अली, डा. अनिल रस्तोगी और लोकगायन में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली वरिष्ठ लोकगायिका पद्मश्री डा. मालिनी अवस्थी ने महोत्सव में आकर्षण बिखेरा।
लेखक गंज में हुए लोक संगीत और साहित्य सत्र में लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लोक संगीत के विभिन्न आयामों पर बात की। साहित्य हम सबके जीवन में है। यह गीत, अभिव्यक्ति में, मन की बात में है। जो हम कह रहे हैं, बोल रहे हैं वो साहित्य है। मालिनी अवस्थी ने अगले सत्र के मुख्य वक्ता मुजफ्फर अली के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि आज भी मुजफ्फर अली बहुत पढ़ते हैं। पढ़ना हमें लोक साहित्य और लोक से जोड़ता है। इसीलिए हम सभी को हमेशा पढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने ‘चांदनी छिपी छिपी जइहौं अटरिया में’ गीत गाकर श्रोताओं के दिलों को छुआ।
लेखक गंज के तीसरे सत्र में उर्दू भाषा और फिल्म जगत की प्रसिद्ध हस्ती मुजफ्फर अली ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने फिल्म निर्माण पर विस्तार से चर्चा करते हुए उमराव जान फिल्म निर्माण से संबंधित जानकारियां साझा कीं। उन्होंने अपनी फिल्म में अवध और अवध की संस्कृति को सही तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कलाकार को अभिनय करते हुए उस फिल्म की पृष्ठभूमि को अच्छे से समझना चाहिए और उसके परिवेश में ढलना चाहिए।

लोकथाओं के इतिहास से मिलाया
पुस्तक महोत्स्व के शब्द संसार में शिवानी कनोडिया ने अनोखे अंदाज में विद्यार्थियों को कहानी सुनाई। कनोडिया ने पहले सत्र की शुरूआत करते हुए बच्चों को बताया कि वो ऐसी कहानियां सुनायेंगी जिसमें ध्वनि होगी, लय होगी, उन्होंने बताया की कहानियां हमें काल्पनिक दुनिया में ले जाती हैं। शिवानी ने बताया की लोककथाएं वो होती हैं जो पीढ़ियों से चलती आ रही हैं और यह हमें हमारे पूर्वजों के रहन-सहन और संस्कृति के बारे में बताती हैं। उन्होंने बच्चों को एक लोककथा भी सुनाई और उसके माध्यम से उन्होंने बताया कि जूतों का अविष्कार कैसे हुआ। वहीं बाल फिल्म महोत्सव में चेक गणराज्य की ह्यसीक्रेट्स आॅफ एन ओल्ड गन 2 नामक फिल्म दिखाई।

सूफियाना कलाम से सजी शाम
गोमती पुस्तक महोत्सव में सूरज ढलने के साथ ही गजल और सूफी संगीत की शाम सजी। मशहूर गायिक इंदिरा नाइक ने अपने कलाम से शाम को सजाया। यहां दर्शकों को गजल और सूफियाना कलाम के साथ भजन भी सुनने को मिले।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...