back to top

नाकामी पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मैं उम्मीद नहीं छोड़ती

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खुद को एक सहज और ऐसी शख्सियत मानती हैं जो नाकामी के दौर में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तत्पर रहती हैं।

अभिनेत्री का कहना है कि फिल्में उनके नियंत्रण

अभिनेत्री का कहना है कि फिल्में उनके नियंत्रण से बाहर की चीज हैं, इसलिए वह इन्हें लेकर चिंतित नहीं होती हैं। सोनाक्षी ने कहा, मेरे लिए हर फिल्म अहम है। मैं उम्मीद और आशा करने के साथ ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि मेरी हर फिल्म बेहतर प्रदर्शन करे। लेकिन बदकिस्मती से कुछ फिल्मों ने अच्छा नहीं किया। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तत्पर रहती हूं। उन्होंने कहा, मैं सहज ही फिल्मों का चयन करती हूं। बॉक्स ऑफिस मेरे नियंत्रण में नहीं है। एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे प्रदर्शन और अभिनय पर मेरा नियंत्रण है।

जिन चीजों पर मेरा नियंत्रण ही नहीं है

जिन चीजों पर मेरा नियंत्रण ही नहीं है, उनके बारे में मैं चिंता नहीं करती हूं। सोनाक्षी ने कहा, मैंने जो भी फिल्में की हैं, चाहे उस फिल्म ने अच्छी कमाई की हो या नहीं, लेकिन मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। मैं हमेशा उस अनुभव को संजोए रखूंगी। अभिनेत्री की हालिया फिल्म मल्टी स्टारर कलंक है और इसके बाद वह मिशन मंगल में विद्या बालन, तापसी पन्नू और अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह दबंग 3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। सोनाक्षी ने कहा, मैंने भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया भी साइन की है। उम्मीद है कि हम इस फिल्म पर जून में काम शुरू कर देंगे। फिल्म में मेरी बेहतरीन भूमिका है।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...