back to top

कभी गोकुल का ग्वाला तो कभी द्वारिकाधीश बने लीलाधर श्रीकृष्ण

चैती महोत्सव छठा दिन

लखनऊ। श्री ऐशबाग रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे चैती महोत्सव 2026 में बुधवार को कृष्णलीला के छठे दिन का मंचन जरासंध द्वारा लगातार सत्रह बार आक्रमण किए जाने से होता है जब जरासंध के हमलों से त्रस्त मथुरा वासियों की सुरक्षा के लिए श्रीकृष्ण मथुरा छोड़ने का कठिन निर्णय लेते हुए यदुवंशियों के साथ पश्चिमी तट पर स्थित कुशस्थली जो समुद्र के बीच स्थित स्थल है वे उसी स्थान पर द्वारिका नगरी का निर्माण करते हैं।
उधर कृष्ण के द्वारा मथुरा से द्वारका जाने के बाद जरासंध मथुरा पर कब्जा कर वहां का राजा बन जाता है । तो दूसरी ओर श्रीकृष्ण का द्वारिका नगरी में हर्षोल्लास के साथ राज्याभिषेक किया गया । राजा बनने के बाद श्रीकृष्ण अपने दूत को संधि पत्र देकर हस्तिनापुर भेजते हैं। मथुरा में कृष्ण के जीवित होने की खबर से मिलते ही जरासंध भयभीत हो उठता है, तो दूसरी ओर हर्षोल्लास के बीच श्रीकृष्ण और रुकमिणी विवाह के मंचन के साथ छठे दिन की लीला के मंचन का समापन किया गया ।
चैती महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर नृत्य मंथन स्कूल आॅफ डांस द्वारा श्याम की जोगन , जब बंसी बजाता हैं, हे गोपाल कृष्ण जैसे श्रीकृष्ण भजनों पर अंकिता वाजपेई द्वारा नृत्य कला का प्रस्तुति करण किया गया ।
इसके बाद हुमा साहू के निर्देशन में नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा को नमन करते हुए उनके विविध स्वरूपों पर देवी स्तुति, रुक्मणी और कृष्ण विवाह प्रसंग, श्रीकृष्ण और गोपिकाओं के रास के साथ ही राधाकृष्ण की होली पर भाव पूर्ण नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं जिन्हे देख दर्शकों द्वारा सराहा गया ।
रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया की हमारा प्रयास है की चैती महोत्सव के मंच से सांस्कृतिक समृद्धि से ओत प्रोत भारतीय परंपराओं को मंच के माध्यम से हर घर तक पहुंचाया जाए । उन्होंने बताया की गुरुवार को कृष्णलीला में द्रौपदी स्वयंवर और अर्जुन सुभद्रा विवाह की लीलाएं मंचित की जाएंगी ।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई। मां कालरात्रि शत्रु और दुष्टों का संहार करती हैं।...

राम नवमी पर राशि अनुसार करें पूजा, होगा शुभ

लखनऊ। राम नवमी पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो हर राशि के जातक के लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है।...

लन्तरानी सम्मान डॉ प्रवीण शुक्ल को

वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल कोलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल को अपने निर्धारित स्थल लोहिया पार्क...

सूर्यकुमार पांडेय को बेढब बनारसी रंग भारती सम्मान

एक अप्रैल को रंग भारती संस्था का पैंसठवां घोंघा वसंत सम्मेलनलखनऊ। जाने-माने कवि और व्यंग्य लेखक सूर्यकुमार पांडेय को इस वर्ष का 'बेढब बनारसी...

हास्य नाटक दिल की दुकान ने दर्शकों को किया लोटपोट

प्रेरक नाटक दिल की दुकान ने दिया सब्र का महामंत्रलखनऊ। उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ-संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा इस साल भी भव्य दो दिवसीय...

शेरावाली बुला लो मुझे भी, दर पर आने के काबिल नहीं हूं…..

भजन संध्या का आयोजनलखनऊ। शेरावाली बुला लो मुझे भी, दर पर आने के काबिल नहीं हूं… आदि देवी भजनों से भक्ति रस में डूबीं...