back to top

वाराणसी में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

वाराणसी। मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए नीट की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रही बीएचयू मेडिकल की छात्रा और उसकी मां सहित चार लोगों को वाराणसी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से पटना के संदलपुर वैष्णवी कालोनी निवासी जुली कुमारी बीएचयू के बीडीएस की दूसरे वर्ष की छात्रा है। उसके पिता पटना में सब्जी बेचते हैं। साल्वर गैंग ने जुली की मां को पैसे का लालच देकर राजी कर लिया। रविवार को हुए नीट परिक्षा के दौरान सारनाथ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में जुली कुमारी दूसरी छात्रा के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। कक्ष निरीक्षक ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पूछताछ कर जुली और उसकी मां बबिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में दो दलालों के पता चला। बबिता के मोबाइल के कॉल डिटेल की मदद से शहर से पुलिस ने बिहार के खगड़िया निवासी विकास और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद निवासी ओसामा शाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि छात्रा और उसका चेहरा मिलता- जुलता था जिसका फायदा उठाकर सॉल्वर गैंग ने आटोशॉप से एडमिट कार्ड का फोटो बदल दिया। साथ ही अभ्यर्थी के हस्ताक्षर का अभ्यास कराया गया था। पुलिस जांच में पता चला है कि गैंग का सरगना पटना के पी. के. नाम का शख्स है। गैंग में केजीएमयू का एक डॉक्टर भी शामिल है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि मां-बेटी को जेल भेजकर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...