back to top

सेल्फी लेते हुए जैस्मिन भसीन को फैन ने किया ‘KISS’

नई दिल्‍ली। बिग बॉस 14 से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री जैस्मिन भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी एक प्रशंसक उनकी ‘किस’ लेते हुए दिख रही है। फैन के इस सरप्राइज चुंबन पर जैस्मिन भसीन की प्रतिक्रिया देखने लायक है। दरअसल, जैस्मिन भसीन जब पैपराजी के लिए तस्वीर खिंचवा रही थीं, तभी उनकी एक फैन उनके पास आती है और सेल्फी लेने के साथ ही उनका चुंबन भी ले लेती है। इस वीडियो को वायरल भयानी नाम के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब जैस्मिन भसीन अस्पताल के बहार स्पॉट होती हैं, तभी उनकी एक फैन सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके पास आती है, जैस्मिन अपना मास्क नीचे करती हैं, तभी उनकी फैन उनकी किस ले लेती हैं और चली जाती हैं। इस वीडियो पर जैस्मिन के प्रशंसकों के मजेदार टिप्पणिया भी आ रही हैं। एक यूजर ने जैस्मिन भसीन की चुंबन लेने वाली फैन को किस्मत वाली बताया, तो दूसरे यूजर ने लिखा कि इस चुंबन से उनको ईष्या पैदा हो रही है।

 

वैसे भी जैस्मिन भसीन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रहती है। उनका ग्लैमरस लुक और शानदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। जैस्मिन टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद जैस्मिन ने कई साउथ की फिल्मों में काम किया। साल 2015 में जैस्मिन भसीन को सीरियल ‘टशन-ए-इश्क’ से सबसे बड़ा ब्रेक मिला। इस सीरियल में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया था।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...