back to top

आश्रय गृहों में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आश्रय गृहों में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाए और भोजन, पेयजल, दवा आदि की पूरी व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर कोरोना वायरस पर नियंत्रण हेतु लागू लॉकडाउन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा, “आश्रय गृहों में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाए। इनमें भोजन, पेयजल, दवा आदि की पूरी व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।”

उन्होंने कहा कि एनेस्थेशिया, फिजीशियन, स्त्री रोग तथा बाल रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची तैयार कर इन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। इनके साथ ही आयुष के चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जाए। योगी ने कहा कि प्रत्एक राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की टेस्टिंग लैब स्थापित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीपीई का निर्माण राज्य में किया जाए। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा मास्क बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा स्वयंसेवियों विशेष रूप से युवक मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी तथा एनएसएस के लोगों को प्रशिक्षित कर इनकी सेवाएं ली जाएं।

वस्तुओं की घर पहुंच सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए डाकियों की सेवाएं ली जाएं। मुख्यमंत्री ने फेक न्यूज प्रसारित करने वालों के विरुद्घ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्वाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...