back to top

दुनिया में कोरोना के अब तक 84 लाख मरीज

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 51 हजार 943 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 84 लाख 66 हजार 256 हो गया है। अब तक 44 लाख 38 हजार 978 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रूस में 24 घंटे में 7790 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 5.62 हो चुकी है।

उधर, कजाखस्तान के 79 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति और ह्यलीडर आॅफ द नेशनह्ण नूरसुल्तान नजरबायेव संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल, वे आइसोलेशन में हैं। उनका अंतिम टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग में 6 महीने के बाद गुरुवार को डिजनीलैंड खोला गया।

महामारी के कारण इसे बंद किया गया था। यह शंघाई के बाद दूसरा डिजनीलैंड है जो महामारी में बंद होने के बाद दोबारा खोला गया। वहीं, कजाखस्तान के 79 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति और लीडर ऑफ द नेशन नूरसुल्तान नजरबायेव संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल, देश के पहले राष्ट्रपति आइसोलेशन में हैं। उनका अंतिम टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि, एक बयान में कहा गया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। वे घर से ही काम करते रहेंगे। अगले महीने वे 80 साल के होने वाले हैं। देश में 15 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 97 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, दक्षिण अमेरिका अभी कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। पेरू में मरीजों की संख्या अब 2.40 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि इटली में मामले 2.37 लाख हैं। यहां अब तक सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद सऊदी अरब जून के आखिर में घरेलू पर्यटन बहाल करने की योजना बना रहा है। पर्यटन मंत्री अहमद बिल अकील अल खातिब ने बुधवार को कहा कि हमने गर्मी के मौसम में पर्यटन के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए हैं। हम मक्का को छोड़कर सभी क्षेत्रों में घरेलू पर्यटन बहाल कर देंगे। सऊदी में कोरोना प्रभावितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

इसके बावजूद यहां मई के आखिर से इससे संबधित प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया गया है। वहीं, लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोरोना 32,188 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 9 लाख 55 हजार 377 हो गई है। देश में मृतकों की संख्या 46,510 पहुंच गई है। एक दिन पहले 1282 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, चीन में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 28 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें चार मामले विदेशी नागरिकों के हैं, जबकि 24 स्थानीय लोगों के हैं। वहीं, ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 717 हो गया है।

यहां 42,153 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 71 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, फ्रांस में संक्रमण से 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है। यहां मृतकों की संख्या 29,575 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गए हैं। देश में 19,118 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई है। फ्रांस में कोरोना के 772 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...