back to top

भारत में अभी तक कोविड-19 के 35,42,663 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत कोविड-19 के रोजाना ठीक हो रहे मरीजों में से 60 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हैं। इन राज्यों में ही 57 प्रतिशत नए मामले भी सामने आते हैं। उसने बताया कि देश में आज की तरीख तक कोविड-19 के 35,42,663 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 70,880 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र के 14,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश के 10,000 से अधिक लोग हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 96,551 नए मामले सामने आए, जिनमें से महारष्ट्र में 23,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए। उसने इस बात को रेखांकित किया कि देश में नए ठीक हुए मामलों में से महाराष्ट्र के 20.1 प्रतिशत, तमिलनाडु के 14.2 प्रतिशत, आंध प्रदेश के 9.9 प्रतिशत, कर्नाटक के 8.7 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश के 6.5 प्रतिशत मामले हैं।

देश में मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत है। उसने कहा, लगभग 57 प्रतिशत नए मामले इन्हीं राज्यों से आते हैं। इन्हीं राज्यों से ही रोजाना 60 प्रतिशत लोग ठीक भी हो रहे हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,43,480 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 20.68 प्रतिशत है। उसने कहा कि सबसे अधिक 2,60,000 से ज्यादा लोगों का महाराष्ट्र में इलाज जारी है।

इसके बाद कर्नाटक में 1,00,000 से अधिक लोगों का इलाज जारी है। मंत्रालय ने बताया कि कुल जितने मरीजों का इलाज जारी है, उनमें से 74 प्रतिशत लोग सबसे अधिक प्रभावित इन नौ राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से हैं। उसने बताया कि इनमें से महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के 48 प्रतिशत लोग हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले घंटे में जिन 1,209 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 495 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 129 और उत्तर प्रदेश के 94 लोग हैं। मंत्रालय के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 96,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 45,62,414 हो गए। वहीं 1,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,271 हो गई।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...