back to top

स्मृति मंधाना महिला वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली बनी बल्लेबाज, हरमनप्रीत का तोड़ा रिकॉर्ड

राजकोट। कप्तान स्मृति मंधाना बुधवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में केवल 70 गेंद पर शतक पूरा करके खेल के इस प्रारूप में सबसे तेज सैकड़ा जड़ने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रही इस सलामी बल्लेबाज ने ओर्ला प्रेंडरगैस्ट की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर कैच थमाने से पहले 80 गेंद पर 135 रन बनाए जिसमें 12 चौके और सात छक्के शामिल हैं।

मंधाना ने सबसे तेज शतक लगाने का हरमनप्रीत का पिछला भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। हरमनप्रीत ने पिछले साल बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में शतक बनाया था। मंधाना का शतक इस प्रारूप में संयुक्त सातवां सबसे तेज शतक है। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर चार्लाेट एडवर्ड्स की बराबरी की जिन्होंने 2012 में 70 गेंद पर शतक बनाया था।

यही नहीं मंधाना का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 10वां शतक है और इस तरह से वह महिला वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग (15) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) शीर्ष पर हैं।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...