लिटिल चैम्प्स के 15वें वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह
लखनऊ। स्वच्छता का संदेश देती नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में लिटिल चैम्प्स प्रीस्कूल एंड डेकेयर का 15वां वार्षिकोत्सव उत्साह-2026 बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ जिसमें आरवी, मेनका, मिशिका, अयांश, सान्वी, आजाद, प्रियांश, विवान एवं अन्विका ने मनोहारी प्रस्तुति दी। इसके पश्चात बच्चों ने रंगारंग नृत्य, राइम्स पाठ तथा स्वच्छता अभियान पर आधारित एक प्रेरक नाटक प्रस्तुत कर सभागार में उपस्थित दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रेरणादायक उद्धरण साझा करते हुए स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश भी दिया। अभिभावकों के लिए आयोजित मनोरंजक खेल एवं प्रश्नोत्तर सत्र कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में आरती श्रीवास्तव, डॉ. एस.के.गोपाल, डॉ. सुधा द्विवेदी, अर्चना गुप्ता एवं आभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक जीतेश श्रीवास्तव एवं प्राचार्या ऋचा माथुर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।





