back to top

दंतेवाड़ा में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पांच इनामी नक्सलियों समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले में चलाए जा रहे लोन र्वाटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर छह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

ये नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी की सदस्य कुमारी जोगी कवासी (35 वर्ष), इन्द्रावती एरिया कमेटी में कार्यरत प्लाटून नम्बर 16 का सदस्य कमलू उर्फ संतोष पोडियाम (25 वर्ष), माड़ डिवीजन टेलर टीम सदस्या पायके कोवासी (22 वर्ष), कटेकल्याण एरिया कमेटी में कार्यरत प्लाटून नम्बर 26 की सदस्य भुमे उईके (28 वर्ष), कुंजेरास पंचायत सीएनएम सदस्या पाण्डे कवासी (20 वर्ष) और मलांगेर एरिया सप्लाई टीम सदस्य लिंगा राम उईके (36 वर्ष) हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली जोगी कवासी के सर पर पांच लाख रूपये, संतोष के सर पर तीन लाख रूपये, पायके कोवासी के सर पर तीन लाख रूपये, भुमे उइके के सर पर दो लाख रूपये और लिंगा राम के सर पर दो लाख रूपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने लोन र्वाटू अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोन र्वाटू अभियान के तहत अब तक 82 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 316 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में लोन र्वाटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के गांवों में स्थित ग्राम पंचायतों, पुलिस थानों और पुलिस शिविर के करीब सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पां कर उनसे आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...