back to top

सीतारमण ने 7.47 लाख चाय बागान श्रमिकों को 224 करोड़ किए वितरित

गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने शनिवार को राज्य के 7.47 लाख चाय बागान श्रमिकों को 224 करोड़ रुपये वितरित किए। प्रत्येक श्रमिक को 3,000 रुपये दिए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री असम चाह बगीचा धन पुरस्कार मेला योजना की तीसरी किस्त के तहत चाय श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं।

सीतारमण ने कहा, 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी जी ने चाय बागान श्रमिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने की इच्छा जताई थी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने के बाद उनके लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इस प्रमुख कार्यक्रम की तीसरी किस्त के तहत 7,46,667 श्रमिकों के बैंक खातों में 3,000-3,000 रुपये की अतिरिक्त राशि डाली जाएगी।

इससे पहले सभी चाय बागान श्रमिकों को दो चरणों में 5,000-5,000 रुपये दिए गए हैं। चाय बागान श्रमिकों के 6,33,411 बैंक खातों में 2017-18 में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए यह राशि डाली गई थी। 2018-19 में 7,15,979 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के जरिए नकद राशि डाली गई। सीतारमण ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए डीबीटी के इस्तेमाल से बिचौलिए समाप्त हो गए हैं। केंद्र सरकार भविष्य में भी असम के चाय बागान श्रमिकों को समर्थन जारी रखेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि 2021-22 के आम बजट में असम और पश्चिम बंगाल के चाय बागानों की महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा, चाय बागान श्रमिकों के बैंक खाते खुलने के बाद कुछ मुद्दे आए थे। लेकिन मैंने पिछले साल फरवरी में बैंक अधिकारियों से इस बारे में बात की। अब सभी विसंगतियों को दूर कर लिया गया। बैंककर्मियों ने कोविड-19 संकट में काफी मेहनत की। अब सभी चीजें पटरी पर आ गई हैं।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...