back to top

पांच महीने की तलाश खत्म… सीतापुर पत्रकार के दोनों हत्यारे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पांच महीने पहले हुए चर्चित पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को आज सुबह एक पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। मारे गए दोनों शूटरों की पहचान राजू तिवारी उर्फ रिजवान और संजय तिवारी उर्फ अकील के रूप में हुई है। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस इनकी लंबे समय से तलाश कर रही थी।

घटना पिसावा थाना क्षेत्र की है, जहां आज तड़के एसटीएफ (STF), सीतापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को घेर लिया। सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक से इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस की घेराबंदी देखते ही दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों आरोपी ढेर हो गए।घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके से बरामद हुए हथियार

पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर की पिस्टल, कार्बाइन, और एक बाइक बरामद की है। मौके पर पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और ऑपरेशन में शामिल टीम की सराहना की। बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या 8 मार्च 2025 को की गई थी, जब वह बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में दोनों शूटरों ने उन्हें रोककर गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा था और मीडिया से लेकर सामाजिक संगठनों तक ने इस पर तीव्र प्रतिक्रिया दी थी।

हत्या की साजिश किसने रची?

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस जघन्य हत्या की साजिश कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर ने रची थी। हत्या के पीछे निजी रंजिश और प्रभाव क्षेत्र का विवाद बताया गया। इस मामले में शिवानंद बाबा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दोनों शूटर फरार चल रहे थे।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया, काफी लंबे समय से टीम लगातार इन दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। आज तड़के जैसे ही हमें इनकी मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली, हमने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की। बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया, लेकिन हमारी टीम ने उन्हें मुठभेड़ में ढेर कर दिया।अब जबकि मुख्य शूटर मारे जा चुके हैं और साजिशकर्ता जेल में है, पुलिस का मानना है कि मामला जल्द ही पूरी तरह सुलझा लिया जाएगा। इस मुठभेड़ के बाद पत्रकार समाज में भी कुछ राहत की भावना देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...