back to top

गमगीन माहौल में आंसुओं के साथ निकला चुप ताजिये का जुलूस

 

लखनऊ। कर्बला के शहीदों की याद में दो महीने आठ दिन से चल रहा मजलिस-ओ-मातम व जुलूसों का सिलसिला रविवार को चुप ताजिये के जुलूस के साथ खत्म हो गया। विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से बड़ी अकीदत, एहतराम ओर आंसुओं के साथ जुलूस, ताजियेखानों से अब होते हैं रुखसत इमाम, आखरी मातम है आज होते हैं रुखसत इमाम जैसी सदाओं के साथ रौजा-ए-काजमैन ले जाया गया।
नाजिम साहब इमामबाड़े से जुलूस सुबह की नमाज के बाद निकला। जुलूस में लखनऊ सहित विभिन्न शहरों से आए हजारों अजादार थे, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं एवं बच्चों ने आंसुओं का नजराना पेश किया। जुलूस अकबरी गेट, नक्खास, बिल्लौचपुरा से दाहिने मुड़कर गिरधारी सिंह इंटर कालेज व मंसूर नगर होते हुए रौजा-ए-काजमैन पहुंचा। जुलूस में रास्ते भर बुजुर्ग व बच्चे नकाबत पढ़ते चल रहे थे। जुलूस में सबसे आगे हाथी पर अलम लिए अजादार, जुलजनाह, हजरत अली असगर का झूला, हजरत अब्बास के अलम और दो ताजिये शामिल थे। जुलूस में सबसे पीछे ऊंटों पर सजी अमारियां थी। जुलूस निकलने से पूर्व मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास ने खिताब किया। मजलिस के बाद इमामबाड़े से जैसे ही ताजिये बाहर निकले तो हजारों हाथ ताजियों को चूमने लगे। रास्ते भर अकीदतमंद ताजियोंए अलम, ताबूत और झूले पर फूलों की चादरें व हार डाल रहे थे। जुलूस को अजादार रौजा.ए.काजमैन के अंदर ले गये और कत्लेगाह में दोनों ताजियों को बड़ी अकीदत के साथ दफ्न किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम थे।

देर तक मनाया गम-ए-हुसैन

रविवार को देर रात तक गम-ए-हुसैन में डूबे अजादारों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी करके हजरत फातिमा जहरा को उनके लाल का पुरसा दिया। सुबह से कर्बला दियानतुद्दौला व काजमैन में 250 से अधिक अंजुमनों ने अपने अलविदायी अलम के साथ सीनाजनी की। कई अंजुमनों ने छुरी व कमां का मातम किया जिसमें छोटे.छोटे बच्चे भी शामिल थे। महिलाओं ने भी घरों में नम आंखों के साथ इमाम की रूखसत के नौहे पढ़े। अंजुमन काजमियां आबिदया और अंजुमन हुसैनिया कदीम ने भी अलविदायी अलम की जियारत करायी। इमामबाड़ा अबुतालिब हसन पुरिया में अंजुमन गुंचा.ए.मजलूमियां के अलविदायी अलम की जियारत कराई गयी। अंजुमन काजमियां आबिदया की अलविदायी मजलिस रौजाए काजमैन रौजे में हुई जिसको मौलाना यासूब अब्बास ने खिताब किया।

ईद-ए-जहरा आज

दो महीने आठ दिन तक चला कर्बला के शहीदों के गम का सिलसिला रविवार को समाप्त हो गया। शिया समुदाय सोमवार को नौ रबीउल अव्वल के मौके पर ईद-ए-जहरा का पर्व मनायेगा। इस खुशी के मौके पर शिया समुदाय एक.दूसरे को ईद-ए-जहरा की मुबारक देंगे। मोहर्रम का चांद दिखते ही जहां शिया समुदाय के लोग काले लिबास पहनते हैं और कोई खुशी न तो मनाते हैं और न ही किसी खुशी में शरीक होते हैं।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...