back to top

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे सिद्धू: कांग्रेस नेता

चंडीगढ़। कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। सिद्धू अपनी हाजिर-जवाबी और बेबाक शैली के लिए मशहूर हैं। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृति मामलों के 55 वर्षीय मंत्री भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे के लिए अपने प्रयासों को लेकर सुर्खियों में आए थे और वह कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक रहे हैं।

कांग्रेस की पंजाब मामलों की प्रभारी

कांग्रेस की पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने कहा, सिद्धू देश भर में कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारकों में शुमार रहे हैं। लोगों से जुडऩे का उनका अलग अंदाज है और उनका प्रचार काफी महत्व रखता है। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिए 17 दिन आक्रामक चुनाव प्रचार किया था, जिसके कारण उनके गले में स्वर तंत्री को नुकसान पहुंचा था और डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी थी।

सिद्धू पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद

सिद्धू पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद हाल में अपने बयानों से विवाद के केंद्र में आ गए थे और इसके कारण उन्हें एक मशहूर टेलीविजन हास्य कार्यक्रम से हटा दिया गया था। कुमारी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रही भाजपा सरकार को निशाना बनाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा, ए राष्ट्रीय चुनाव है और भाजपा 2014 में बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी लेकिन उसने इनमें से एक वादे को भी पूरा नहीं किया। लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या वादा किया गया था और क्या कुछ मिला।

RELATED ARTICLES

आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि साकार होती हकीकत है : सीएम योगी

पीटीसी इंडस्ट्रीज के सिंबोलिक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी ऑफ सिस्टम इंटीग्रेशन फैसिलिटी कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षा मंत्री व सीएम योगी पीटीसी इंडस्ट्रीज ने 50 एकड़...

अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ‘ब्रह्मोस’ की पहुंच में है : राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल की पहुंच में है।रक्षा मंत्री उत्तर...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को सुलझाना मेरे लिए आसान है : ट्रंप

वाशिंगटन। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्हें दोनों देशों...

धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, 2300 करोड़ का कारोबार

इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल, बर्तन और कपड़ा मार्केट में उमड़ी भीड़ शहर के सभी बाजारों में सबसे अधिक भीड़ बर्तन, मिठाई, ड्राईफ्रूट, सराफा मार्केट में रही कपड़ों पर...

आज श्रद्धा पूर्वक मनेगा बजरंग बली का प्राकट्य उत्सव

मंदिरों में होंगे सुंदरकांड पाठ, लेटे हनुमान मंदिर में होगी महाआरती, सुबह से लगेगी भक्तों की कतारलखनऊ। दीपावली के एक दिन पहले 19 अक्टूबर...

एआई पावर्ड एंटरटेनमेंट सीरीज महाभारत: एक धर्मयुद्ध 25 से

मनोरंजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत अनुभव बन जाता हैलखनऊ। मनोरंजन की दुनिया में तकनीक का नया अध्याय जोड़ते हुए जियोस्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क...

डॉ भारतेंदु का लेखन बहुआयामी रहा है : डॉ विद्या विंदु सिंह

अवधी भाषा में लिखी कृति 'भाखा की गठरी' का लोकार्पणलखनऊ। आज प्रेस क्लब, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में अवधी लोक भाषा में प्रकाशित पत्रिका 'खरखइंचा'...

प्रगति महोत्सव में बिखरे लोक कला के रंग

महोत्सव में उमड़े दर्शक, खूब की खरीदारीलखनऊ। प्रगति महोत्सव 2025 में धनतेरस के दिन सेक्टर एम आशियाना मे चल रहे महोत्सव में भारी भीड़...

नृत्य शब्दों से परे एक अनुभूति : डॉ.एस.के.गोपाल

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। नृत्य वो भाषा है जो शब्दों से परे है। यह केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि...