back to top

सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल के वीडियो वायरल

नई दिल्ली: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को गुजरे हुए आज 11 दिन बीत गए हैं. उन्होंने 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Death) के निधन से न सिर्फ उनके करीबी और उनके चाहने वाले परेशान हैं, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री हैरान है. एक्टर के असामयिक निधन की वजह से बहुत से लोग टूट गए हैं. उनके दोस्त और चाहने वाले लगातार उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं. इस बीच सिद्धार्थ के जैसे ही दिखने वाले शख्स के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के इस हशक्ल का नाम चंदन है. चंदन इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं. आए दिन चंदन नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. चंदन अपने हर वीडियो में सिद्धार्थ का स्टाइल और टशन कॉपी करते हैं।

 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के बाद जब चंदन के वीडियो वायरल हुए तो सिद्धार्थ के फैंस वीडियो देखने के बाद इमोशनल हो गए. कई फैंस तो चंदन में सिद्धर्थ को देख रहे हैं. कई फैंस कह रहे हैं कि सिद्धार्थ कहीं नहीं गए वो यही हैं. चंदन की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. 9,706 लोग इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ को फॉलो करते हैं. बीते दिनों चंदन की पॉपुलैरिटी एकदम से बढ़ गई है।

 

बीते दिनों बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अपने करोड़ों फैंस को छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए. जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उसके अगले दिन यानी 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके चाहने वाले और परिवार वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं.

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...