back to top

श्रुति हासन ने मनाया 35वां जन्मदिन, शेयर की Photos

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर श्रुति ने फैंस के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर के साथ ही एक खास पोस्ट भी साझा किया हैं।

इस तस्वीर में श्रुति ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए ढेर सारे गुब्बारों के बीच बैठी हुई हैं और उनके पीछे लिखा है हैप्पी बर्थडे 35′ श्रुति ने इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा-‘आभार और आनंद से भर गई हूं! मेरे जीवन का सबसे अच्छा चरण रहा है और मैं अपने सबक और यात्रा के लिए आभारी हूं। मैं बड़ी हो गई हूं और उन तरीकों को बदल दिया है, जिन्होंने भविष्य की मेरी दृष्टि को आकार दिया। मैं अपने आपको प्रकाश और रचनात्मकता से भरना चाहती हूँ। मैं चाहती हूं कि मैं अपनी वर्चुअल फैमिली को बड़ा वाला थैंक्यू कहूं, क्योंकि उन्होंने मेरे जन्मदिन को खास बना दिया है। आपकी बधाइयों के लिए धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर श्रुति के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। श्रुति हासन फिल्म अभिनेता व राजनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका ठाकुर की बेटी हैं। 28 जनवरी, 1986 को जन्मी श्रुति हासन ने कमल हासन की फिल्म ‘हे राम’ में छोटी सी भूमिका के साथ फिल्म जगत में कदम रखा था। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी।

इसके बाद साल 2009 में उन्होंने सोहम शाह निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म ‘लक’ से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में श्रुति के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद श्रुति हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु की कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आईं।

उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में दिल तो बच्चा है जी, ओह माय फ्रेंड, रमिया वस्तावैया, गब्बर इज बैक, वेलकम बैक, पुलि, रॉकी हैंडसम, देवी आदि शामिल हैं। श्रुति फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। श्रुति जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘वकील साब’ में लीड रोल में नजर आयेंगी।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...