back to top

फिल्म दृश्यम 3 के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने को तैयार हैं श्रिया सरन

मुंबई । फिल्म ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में वह एक बार फिर अजय देवगन की पत्नी के सशक्त किरदार में नजर आएंगी, जो इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 11 सितंबर 1982 को हरिद्वार में जन्मी श्रिया की परवरिश दिल्ली में हुई, जहाँ उनके पिता बीएचईएल (BHEL) में कार्यरत थे और माँ डीपीएस में शिक्षिका थीं। बचपन से ही नृत्य के प्रति उनके जुनून को देखते हुए माता-पिता ने उन्हें विधिवत प्रशिक्षण दिलाया, जिसने आगे चलकर उनके अभिनय करियर की नींव रखी। कॉलेज के दौरान एक डांस कॉम्पिटिशन के जरिए उन्हें 2001 में म्यूजिक एल्बम ‘थिरकती क्यूं हवा’ में काम मिला, जिसके बाद उनके पास फिल्मों के ऑफर आने लगे।

श्रिया ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2001 में तेलुगु फिल्म ‘इष्टम’ से की, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘संतोषम’ (2002) से मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई। साल 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से रितेश देशमुख के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली श्रिया ने अब तक हिंदी और साउथ की करीब 75 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनके करियर का एक बड़ा पड़ाव रजनीकांत के साथ फिल्म ‘शिवाजी द बॉस’ (2007) रही, जो उस समय की सबसे महंगी और सफल तमिल फिल्मों में से एक थी। उन्होंने ‘आवारापन’, ‘मिशन इस्तांबुल’, और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के जरिए हिंदी दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रिया सरन ने केवल क्षेत्रीय और हिंदी सिनेमा तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ‘द अदर एंड ऑफ द लाइन’ और ‘मिड नाइट्स चिल्ड्रन’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। पिछले साल उन्होंने वेब सीरीज ‘शो टाइम’ के जरिए ओटीटी की दुनिया में भी सफल कदम रखा, जहाँ उनके ग्लैमरस अवतार को काफी पसंद किया गया। 43 वर्ष की उम्र में भी एक बेटी की माँ श्रिया अपनी फिटनेस और स्टाइल से नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। क्लासिकल और वेस्टर्न डांस में माहिर श्रिया के लिए ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही है, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया। अब फैंस को बेसब्री से 2 अक्टूबर का इंतजार है, जब वह एक बार फिर स्क्रीन पर अपनी सादगी और प्रतिभा से जादू बिखेरेंगी।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...