back to top

राम कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम विवाहोत्सव

श्रीराम-विवाह हमें नि:स्वार्थ प्रेम, सम्मान, और धैर्य की प्रेरणा देता है
लखनऊ। त्रिवेणीनगर में चल रही श्रीराम कथा के 5वें दिन गुरुवार को कथा व्यास दिलीप शुक्ल ने श्रीराम विवाहोत्सव प्रसंग में कहा कि श्री सीताराम विवाह केवल एक दांपत्य संबंध नहीं, बल्कि धर्म, मयार्दा और आदर्श जीवन मूल्यों की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के युग में जहाँ संबंध तात्कालिक सुख (विषय सुखों) पर आधारित हो रहे हैं, जबकि श्रीराम-विवाह हमें नि:स्वार्थ प्रेम, सम्मान, और धैर्य की प्रेरणा देता है। यह प्रसंग हमें याद दिलाता है कि जब संबंध धर्म के आधार पर बनते हैं, तो वे युगों तक प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और माता सीता का यह विवाह केवल पाणिग्रहण संस्कार नहीं था, यह धर्म और मयार्दा के संयोग का संदेश था। यह हमें सिखाता है कि प्रेम केवल आकर्षण नहीं होता, वह कर्तव्य और त्याग से सिंचित होता है। इस अवसर पर डॉ वीके खन्ना, महेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, विवेक सोनकर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने अपने अभिनय से अवध की शाम को बनाया खास

नाटक ‘मसाज’ में राकेश बेदी ने दिखाया जीवन का संघर्षलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में गुरुवार को नाटक 'मसाज' का...

‘बूढ़ी काकी’ के व्यवहार ने बहू रूपा की जगा दी संवेदना

अभिषेक पंडित के निर्देशन में बूढ़ी काकी नाटक का मंचन लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में नाटक 'बूढ़ी काकी' का भावपूर्ण...

डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव के निर्देशन में होगा कथक समारोह परम्परा 2026

गुरुवार 9 अप्रैल को सम्पन्न हुआ परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम के पोस्टर विमोचन का अनुष्ठान लखनऊ। पद्मजा कला संस्थान की सचिव...

एसबीआई लखनऊ मंडल ने शहीद सैनिक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लखनऊ मंडल ने सशस्त्र बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक शहीद सैनिक के परिवार...

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय जारी रखने उतरेगा पंजाब किंग्स

मुल्लांपुर। पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर...