भारत माता पूजन से श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

त्रिवेणीनगर मे राम कथा शुरू

लखनऊ। प्राथमिक विद्यालय मैदान त्रिवेणीनगर तीन मे रविवार से शुरू हुई श्रीराम कथा के पहले दिन कथावाचक भाईश्री दिलीप शुक्ल ने कहा कि श्रीराम की कथा राष्ट्र वंदना की कथा है। जिस राष्ट्र के नागरिक अपने धर्म एवं संस्कृति को भूल जाते हैं। वह शीघ्र ही पतन को प्राप्त हो जाते हैं। राजकुमार राम से प्रभु श्रीराम बनने की श्री राम जी की जीवन यात्रा चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण की पावन यात्रा है।
कथा सै पूर्व श्रीराम कथा का शुभारंभ भारत माता पूजन से आरंभ हुई। लेटे हुए हनुमान मंदिर के महन्त डॉ विवेक तागड़ी, विजय दीक्षित , अनिल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित एवं भारत माता की आरती से किया। डा तांगड़ी ने कहा कि भाईश्री दिलीप शुक्ल भारत के एक ऐसे कथावाचक है जिनकी कथा का शुभारंभ भारत माता के पूजन एवं आरती से होता है। यह राष्ट्र के लिए बहुत शुभ संकेत है कि धर्म में भी राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। कथा 13 सितम्बर तक सायं 5 बजे से 8:30 तक होगी।

RELATED ARTICLES

आसमान में दिखा चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलालखनऊ। आज इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लग गया है। यह ग्रहण भारत...

पितृपक्ष शुरू, गोमती किनारे पिण्ड तर्पण कर पूर्वजों को किया याद

लखनऊ। शहरभर में कई जगह रविवार से शुरू पितृपक्ष के मौके पर सामूहिक पिण्ड तर्पण किया गया। पितृपक्ष के पहले दिन लोगों ने श्राद्ध...

चंद्रग्रहण में बंद रहे मंदिर के कपाट, होता रहा जाप

लखनऊ। चंद्रग्रहण के दौरान लगे सूतक में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहे। सुबह से ही शहर के मनकामेश्वर मठ मंदिर, हनुमान सेतु, चौक...