back to top

फाल्गुन एकादशी पूर्व निकाली गई श्री खाटू श्याम ध्वजा यात्रा

2100 श्री श्याम भक्तों लेकर चले श्याम ध्वजा

लखनऊ। श्री श्याम मंदिर परिवार के सदस्यों की तरफ से फाल्गुन द्वादशी से पूर्व निशान यात्रा निकाली गई है। भक्तों ने निशान यात्रा निकालते हुए हुए बाबा श्याम का गुणगान किया। निशान यात्रा के दौरान 2100 से अधिक भक्तों ने ध्वजा उठाते हुए खाटू श्याम का जयकारा लगाया। इस मौके पर पूरा शहर खाटू श्याम जयकारों से गूंज उठा। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि निशान यात्रा के वक्त श्याम बाबा की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। बाबा श्याम की भव्य प्रतिमा को फूलों से सजाया गया। रंग बिरंगे फूलों से बाबा का श्रृंगार भक्तों को काफी लुभा रहा था। दर्शन करने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। जगह-जगह भक्तों ने बाबा की शोभायात्रा का स्वागत किया। निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे की भी व्यवस्था की गई। पूरी यात्रा का लाइव प्रसारण मन्दिर के पेज पर प्रसारित किया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे संगीत, सजीव झांकियों और भजन-कीर्तन के बीच बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए लखनऊ का भ्रमण किया। यह यात्रा लगभग किलोमीटर की है, जो उन्नाव बाईपास स्थित मंदिर तक पहुंचेगी। वहां निशान का पूजन-अर्चन किया जाएगा।

प्रमोद कुमार अग्रवाल को मिली चांदी की बांसुरी
अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में सम्मिलित होने वाले भक्तों में से किसी एक को लकी ड्रा के माध्यम से चांदी की बांसुरी दिया जाता है जिसमें इस बार वृंदावन निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल की लकी ड्रा में चांदी की बांसुरी निकली।

हस्तलिखित खाटू चालीसा का चढ़ाया निशान
डालीगंज निवासी अंजु गोयल ने श्री खाटू श्याम बाबा की चालीसा को निशान ध्वज पर लिखकर पूरे यात्रा लेकर चली फिर श्री श्याम बाबा को चढ़ाया।

7 किलो की यात्रा कर पहुंचे श्री श्याम मंदिर
श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे संगीत, सजीव झांकियों और भजन-कीर्तन के बीच बाबा श्याम के जयकारे लगाते दिख रहे थे। यह यात्रा लगभग 7 किलोमीटर की है ऐशबाग स्थित डी ए वी कॉलेज से प्रारंभ होकर, गणेशगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौराहा, हनुमान सेतु होते श्री श्याम मंदिर पर सम्पन्न हुई।हुए वहां निशान का पूजन-अर्चन किया जाएगा।

श्री खाटू श्याम मंदिर में लगा श्री जगन्नाथ दरबार

प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि कलकत्ता से आए कलाकारों ने पिछले एक महीने से अधिक समय लगाकर कल फाल्गुन एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर पर श्री जगन्नाथ को विराजमान करके भव्य दिव्य अलौकिक दरबार से सजाया है गर्भगृह का श्रृंगार कलकत्ता से मंगवाए गए फूलों से सजाया जाएगा वही अन्दर की ओर दो सौ से अधिक घंटियों को लगाया गया हैं। दरबार के दाहिने ओर तिरुपति बाबा जी महाराज वही बहिने ओर सवारियां सेठ का विग्रह को दिखाया गया हैं। अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल, राधे मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, करिश्मा अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पंकज मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में सेवादार सेवा में लगे हुए थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ के गांवों में आज भी जीवित है होली में फाग की परम्परा

लखनऊ। सदा आनंद रहै यह नगरी,मोहन ख्यालै होरी हो,दूध दही की कमी ना होय,अन्नन की अधिकाई हो। सदा अनंद रहे यह नगरी मोहन ख्यालै...

अशोक का आत्मबोध बना विजय-पर्व की आत्मा

-संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति ने बांधा समांलखनऊ। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, गोमती नगर में उस समय इतिहास जीवंत...

ध्रुपद की पारम्परिक शैली, ताल-व्यवस्था तथा अभ्यास पद्धति को समझा

ध्रुपद कार्यशाला का द्वितीय दिवस प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित ध्रुपद कार्यशाला का द्वितीय दिवस अत्यंत प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद...

लखनऊ के गांवों में आज भी जीवित है होली में फाग की परम्परा

लखनऊ। सदा आनंद रहै यह नगरी,मोहन ख्यालै होरी हो,दूध दही की कमी ना होय,अन्नन की अधिकाई हो। सदा अनंद रहे यह नगरी मोहन ख्यालै...

अशोक का आत्मबोध बना विजय-पर्व की आत्मा

-संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति ने बांधा समांलखनऊ। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, गोमती नगर में उस समय इतिहास जीवंत...

ध्रुपद की पारम्परिक शैली, ताल-व्यवस्था तथा अभ्यास पद्धति को समझा

ध्रुपद कार्यशाला का द्वितीय दिवस प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित ध्रुपद कार्यशाला का द्वितीय दिवस अत्यंत प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद...

हिंदी संस्थान के बाल साहित्य सम्मान से नवाजे जाएंगे रेनू मंडल समेत पांच साहित्यकार

इस बैठक में वर्ष 2024 के बाल साहित्य सम्मानों पर समिति ने निर्णय लिये गएलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की बाल साहित्य संबर्द्धन योजना...

दर्द का ऐतिहासिक दस्तावेज होगी अमृता प्रीतम पर आधारित ‘आजाद रूह’

28 की शामत गाडगे प्रेक्षागृह में होगा मंचन लखनऊ। कल्चरल क्वेस्ट अपनी अनेक विषय परक सफल नृत्य नाटिकाओं की कड़ी में अमृता प्रीतम के जीवन...

मंत्रों के बीच 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक ज्ञान का समन्वय है समय की मांग : आचार्य राम जी मिश्र लखनऊ। जिस प्रकार से सनातन धर्म में अनेक...