back to top

10 क्विंटल सीप और शंख से बना श्रीश्याम दरबार

श्री श्याम मन्दिर में दो दिवसीय होगा श्री श्याम जन्मोत्सव

लखनऊ। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 1, 2 नवंबर को बीरबल साहनी मार्ग मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर में बड़ी हषोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
श्री श्याम परिवार के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर देवउठनी एकादशी के साथ खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाता हैं इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्री श्याम भक्त में दर्शन के लिए श्री श्याम मन्दिर पहुंचते हैं। श्याम जन्मोत्सव पर मंदिर में भीड़ को मद्देनजर रखते हुए श्याम जन्मोत्सव दो दिन मनाया जाएगा। पहले दिन 1 नवंबर को सुबह से भक्तों के लिए मन्दिर के कपाट खोल दिया जाएगा। इस बार श्याम दरबार की सजावट को विशेष रूप से भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। कलकत्ता से आए कलाकारों द्वारा समुद्री शीप एवं शंख का उपयोग करके भव्य दरबार सजाया गया है। बीते 17 दिन से लगे हुए हैं। इसमें लगभग 10 क्विंटल सीप और शंख का उपयोग किया गया है। समुद्र से निकले नेचुरल सीप, शंख और मोतियों से सजाया जा रहा है। इस साल सजावट की समुद्री सीप, मोती और शंख दरबार रखी गई है।
मंदिर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि मंदिर को सजाने के लिए कोलकाता से एंथोनीयम फूल और अन्य खस फूल बेंगलुरु से मंगवाए जा रहे है। दरबार में थमार्कोल और बंस की खपच्चियों का प्रयोग किया गया हैं।

वस्त्र भी सीप, शंख और मोती बनेंगे

अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि बाबा के वस्त्र भी सीप और शंख से तैयार हो रहे है। आशीष अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर 1 नवंबर को मिश्री-मावे से बना 101 किली का केक काटा जाएगा और भक्तों में बांटा जाएगा। पूरे दिन स्थानीय कलाकार श्याम का गुणगान करेंगे। 2 नवंबर को पूनम दीदी भजन पेश करेंगी। इसी दिन इस बार 200 परिवारों द्वारा बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। पिछले वर्ष लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि इस बार यह संख्या इससे भी अधिक होने की सभावना है।

RELATED ARTICLES

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...

दादी-नानी की कहानी से बच्चों को दिया साहस और समझदारी का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनायी भूतों का राजा कहानी लखनऊ। खेल-खेल में शिक्षा का संदेश देने वाली दादी-नानी की कहानी श्रृंखला में गुरुवार को बच्चों ने...

भागवत कथा : कृष्ण जन्मोत्सव में हुई फूलों की बारिश

कथा श्रवण कराकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियालखनऊ। नायक नगर, मोहिबुल्लापुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन...

कलाकारों ने सामाजिक एवं पारिवारिक दूरी को मार्मिक ढंग से मंच पर किया पेश

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में किया गया नाट्य प्रस्तुतिकरण लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सद्प्रेरणा से राजभवन में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों द्वारा भातखण्डे संस्कृति...