श्रावणी तीजोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी संतरंगी छटा
लखनऊ। श्री श्याम परिवार लखनऊ की ओर से श्रावणी तीजोत्सव का आयोजन शनिवार को बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मन्दिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा की पत्नी जयलक्ष्मी शर्मा ने किया। इस मौके पर बाबा का श्रृंगार कोलकाता से आये सुन्दर फूलों से किया गया। उत्सव में हिस्सा लेने वाली करीब 2100 महिलाओं को घेवर और मेंहदी कोन बांटा गया।
विध्न विनाशक भगवान गणेश जी के चरणों में आराध्या अग्रवाल, अविका अग्रवाल, अविका बंसल, केशव अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना के उपरांत शिखा अग्रवाल ने मिट्टी पे खिंची लकीरे…, निकिता अग्रवाल और शिल्पी खेरिया माथे सजे बोरली… पर सुन्दर नृत्य किया। इसी क्रम में आर्शा अग्रवाल, चहक अग्रवाल, स्योना अग्रवाल ने गोलोक रास राधाकृष्ण पर सुन्दर नृत्य पेश किया। पूजा शास्त्री, रितु माहेश्वरी ने पार्वती बोली शंकर से… ईशा रस्तोगी पियांशी रस्तोगी, ने रजवाडी ओढनी पर तो ईशिता अग्रवाल ने बरसों रे मेघा, पर नृत्य प्रस्तुत किया।
मोनिका शर्मा, वार्तिका शर्मा ने चूड़ी चमके… पर तनिशा सिंंघल, तनु सोनकर ने राधा कैसे न जले…, निधि गुप्ता ने घर मोरे परदेशिया पर सुन्दर नृत्य किया। इसी क्रम में दिव्या शुक्ला, स्नेहा रस्तोगी ने मोहे छेडो ना नन्द के लाला पर नृत्य कर धमाल मचाया।
कार्यक्रम के अगले सोपान में तीज क्वीन प्रतियोगिता के अंर्तगत सावन की हरियाली से परिपूर्ण हरे रंग के वस्त्रों एवं सोलह श्रृगार से सजी धजी महिलाओं ने रेम्प पर केटवॉक कर अपना जलवा बिखेरा। संयोजिका वर्षा सिंघानिया, पायल अग्रवाल और पारुल अग्रवाल के दिशा.निर्देश में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। श्री श्याम परिवार के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार सेल्फी पांइट, चटोरी गली एवं रंगा रंग मेला, मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजयी महिलाओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में केवल 35 वर्ष तक की विवाहित महिलाये ही भाग ले लिया। कार्यक्रम में मोनिका अग्रवाल, अल्का अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, अंजना अग्रवाल आदि महिलायें मौजूद रही।