back to top

श्रमिक स्पेशल ट्रेनें : 318 ट्रेनों से घर लौटे 3.84 लाख प्रवासी कामगार

लखनऊ। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्से में फंसे राज्य के प्रवासी श्रमिकों में से 3.84 लाख कामगार बृहस्पतिवार दोपहर तक भारतीय रेल की 318 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों प्रदेश लौट चुके हैं। अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आज दोपहर तक देश के विभिन्न राज्यों से 318 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों से तीन लाख 84 हजार 260 श्रमिक लौटे हैं।

उन्होंने बताया, सबसे ज्यादा 49 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर आई हैं जिसमें करीब 52 हजार श्रमिक लौटे हैं। 34 ट्रेनों से करीब 400 हजार प्रवासी कामगार लखनऊ आए हैं। राज्य में अभी तक गुजरात से सबसे अधिक ट्रेनें 174, महाराष्ट्र से 51 और पंजाब से 59 ट्रेनें आई हैं। अवस्थी ने बताया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों से भी बात हो गई है और शुक्रवार से वहां से भी विशेष ट्रेने चलेंगी, नोएडा और गाजियाबाद से भी विशेष ट्रेने चलेंगी।

अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क या चेहरा ढंके घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाएगा, बल्कि उसी वक्त नकद जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल, और जिन प्रदेशों से प्रवासी कामगार लौट रहे हैं, सभी से कहा गया है कि वे उत्तर प्रदेश के निवासियों से किराया ना लें, सभी का किराया प्रदेश सरकार देगी।

अवस्थी ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी प्रवासी पैदल, साइकिल या बाइक से यात्रा ना करे। ऐसे लोग जहां भी मिलें उन्हें वहीं रोककर उनका नाम पता आदि सम्पूर्ण विवरण दर्ज करते हुए मेडिकल चेकअप के बाद उनके जनपद में भेजने की व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित कराया जाए कि ऐसे लोगों का पृथक-व़ास केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य हो। मुख्यमंत्री ने सभी स्तरों पर प्रवासी कामगारोंाश्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...