27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी शूटिंग
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फिल्म निमार्ता कुलदीप भार्गव तुषार की हिंदी फीचर फिल्म ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग आगामी 27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी। सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘ लव लॉटरी ‘ के लॉन्च की आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए कुलदीप ने बताया कि फिल्म में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय और अभिनेत्री हेली दरूवाला की मुख्य भूमिका होगी। इसके अलावा एंसेंबल कास्ट में कबीर दुहान सिंह, मनु ऋषि चड्ढा, हेमंत पांडेय, इंदिरा कृष्णा, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अघ्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू अन्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी से उत्तराखंड के नैनीताल, भीमताल के लोकेशंस में शूट होगी, साथ ही फिल्म के इसी शेड्यूल में ऋषिकेश में फिल्मांकन किया जाएगा।
निमार्ता कुलदीप भार्गव तुषार ने आगे बताया कि सस्पेंस थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा के मिश्रण के रूप में प्रस्तुत यह फिल्म ‘ लव लॉटरी ‘, समकालीन भारत में विवाह, कानून और सामाजिक धारणा के नाजुक संबंधों को दशार्येगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी एक आधुनिक शहरी दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके रिश्ते में आई दरार एक जटिल कानूनी और नैतिक संघर्ष का रूप ले लेती है। फिल्म ‘ लव लॉटरी ‘ यह दशार्ती है कि जिÞंदगी और न्याय कभी-कभी कितने अप्रत्याशित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म कोर्टरूम, घर और संस्थागत परिवेश में आगे बढ़ती कहानी जवाबदेही, भावनात्मक हेरफेर, सामाजिक निर्णय और आरोपों के मनोवैज्ञानिक प्रभाव जैसे विषयों को गहराई से छूती है। परतदार कहानी और बढ़ते तनाव के साथ यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखने के साथ-साथ संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर विचार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘ लव लॉटरी ‘ के निर्देशक और गीतकार हैं अरविन्द पांडे और लेखक हैं अंकुर खत्री, संगीतकार हैं वरुण मिश्रा और सिनेमैटोग्राफर हैं नवीन वी मिश्रा जबकि संगीत वरुण मिश्रा ने दिया है।





