back to top

निशानेबाज मानवजीत, अंजुम एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर से राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे

नयी दिल्ली। अनुभवी निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू और अंजुम मौदगिल अगले महीने क्रमश: जकार्ता और कुवैत सिटी में होने वाले एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं के लिए क्वालीफायर पांच से 18 जनवरी तक जकार्ता (इंडोनेशिया) तो वही शॉटगन क्वालीफायर 12 से 23 जनवरी तक कुवैत सिटी में होंगे।

भारत ने 20 सदस्यीय राइफल और पिस्टल टीम को मैदान में उतारा है। इसके अलावा 12 निशानेबाज शॉटगन क्वालीफायर में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए जकार्ता में राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं के लिए कुल 16 कोटा उपलब्ध हैं, जबकि शॉटगन प्रतियोगिता में आठ स्थान उपलब्ध हैं। भारतीय निशानेबाज पेरिस खेलों के लिए पहले ही 13 कोटा स्थान जीत चुके हैं और इन टूर्नामेंटों में वे उस संख्या को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ (एनआरएआई) की विज्ञप्ति के अनुसार टीमों का चयन मौजूदा घरेलू रैंकिंग के आधार पर किया गया है और जो निशानेबाज पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है। जकार्ता में होने वाली स्पर्धा में भारत विशेष रूप से अपने पिस्टल कोटा में इजाफा करना चाहेगा, क्योंकि इसमें अब भी पांच स्थान और हासिल किये जा सकते हैं। राइफल स्पर्धाओं में भारतीयों ने सभी आठ कोटा स्थान पहले ही सुरक्षित कर लिए हैं।

कुवैत में भारत के पास छह कोटा स्थान हासिल करने का मौका होगा। स्कीट में चार और ट्रैप निशानेबाजी में दो स्थान सुनिश्चित किये जा सकते हैं। पिस्टल निशानेबाज गुरप्रीत सिंह भी जकार्ता में चुनौती पेश करते नजर आयेंगे। श्री कार्तिक सबरी राज (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल), उज्जवल मलिक (पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल) और भाव्या त्रिपाठी (महिला ट्रैप) सीनियर टीम में पदार्पण करेंगे।

कोटा हासिल करने वाले तीन निशानेबाज तिलोत्तमा सेन (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल, सातवें स्थान पर), श्रीयंका सदांगी (महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन, सातवें स्थान पर) और भवनेश मेंदीरत्ता (पुरुष ट्रैप, छठे स्थान पर) रैंकिंग में शीर्ष तीन में नहीं हैं। इन तीनों को आरपीओ (केवल रैंकिंग अंक) श्रेणी में टीम में शामिल किया गया है और वे पदक के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। चार अन्य कोटा धारकों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...