back to top

कंगना रणौत को झटका : मानहानि केस रद्द करने की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने की खारिज

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से करारा झटका मिला है। दरअसल उनके खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज किया था। इस मामले को रद्द करने की याचिका कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री ने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे जिसके बाद गीतकार ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।

 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने  इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने जावेद अख्तर पर कई सारे आरोप लगाए थे। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ नवंबर 2020 में मानहानि का केस दर्ज किया था। वहीं मजिस्ट्रेट ने 1 मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था जहां 25 मार्च को कंगना को जमानत मिल गई थी।

 

वहीं कंगना ने आपराधिक मानहानि की शिकायत रद्द करने की कोर्ट से मांग करते हुए याचिका दायर की थी जिस पर जावेद अख्तर ने कोर्ट से इस याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया था।अख्तर ने दावा किया था कि कंगना के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अख्तर के वकील एनके भारद्वाज ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नियमों का पालन करते हुए कंगना के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं अब कोर्ट ने कंगना की याचिका खारिज कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...