back to top

दूरदर्शी नेता, रणनीतिक विचारक, स्वराज्य के समर्थक थे शिवाजी महाराज: PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक एवं रणनीतिक विचारक थे और उनका साहस एवं शासन सभी का मार्गदर्शन करते हैं।छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था और उन्होंने 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,हम छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के समर्थक को नमन करते हैं। उनका साहस हमें प्रेरित करे, उनका शासन हमें मार्गदर्शन दे और न्याय एवं आत्मसम्मान की उनकी भावना हमारे समाज को मजबूत करे।

उन्होंने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है। शिवाजी मुगल वंश के कट्टर विरोधी थे और उनका प्रशासन धार्मिक सहिष्णुता एवं विभिन्न समुदायों के एकीकरण पर आधारित था।

RELATED ARTICLES

एआई में तेजी से प्रगति करने वाला युग लाने की क्षमता है: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई

नयी दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बृहस्पतिवार को कृत्रिम मेधा (एआई) को ‘‘तीव्र प्रगति’’ के युग की शुरुआत करने...

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

कप्तान शाई होप का आकर्षक अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कोलकाता। कप्तान शाई होप के आकर्षक अर्धशतक के बावजूद वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इटली के खिलाफ टी20 विश्व...

माहे-रमजान : इबादत और तिलावत में गुजरा रोजेदारों का पहला रोजा

लखनऊ। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। गुरुवार को रोजेदार खुदा की बंदगी में लगे रहे। पांच वक्त की नमाज...

यहियागंज में विशेष गुरमत समागम आज

कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में कल शाम 7:00 बजे...

निराला नगर में गूंजी शहनाइयां, 15 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

बेटियों को उपहार में मिले सोने के लॉकेट, टॉप्स और 1000 की एफडी लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा)...

तिलकनगर में भक्तों ने किया श्याम छवि का भव्य स्वागत

कलयुग के अवतारी की जय होलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी शुक्रवार...

उत्तराखंड भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारंभ

लोकसंस्कारों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम हैलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारम्भ हो चुका है। होलियार अपने मधुर...

शूटिंग में रियल लोकेशंस को ज्यादा शामिल किया गया : कुशल श्रीवास्तव

लखनऊ के कुशल श्रीवास्तव ने पर्दे पर उतारी कारगिल योद्धा की सच्ची कहानीलखनऊ। कारगिल युद्ध के दौरान सेना से प्रभावित होकर लखनऊ के कुशल...