back to top

साफ-सफाई और सुरक्षा के साथ बनाए जाए रैन बसेरे : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्दी के मद्देनजर राहत आयुक्त कार्यालय को पूरे प्रदेश में रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन में सुरक्षा तथा साफ-सफाई की व्यवस्था करते हुए रैन बसेरों को स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में गार्ड की व्यवस्था भी की जाए। एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि नगर मजिस्ट्रेट, तहसील स्तर पर तहसीलदार तथा थाना स्तर पर थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि फुटपाथ पर सोए लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में खुले में सो रहे मरीजों के तीमारदारों के लिए भी चिकित्सालय परिसर में रैन बसेरा आदि की सुचारु व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कम्बल वितरण तथा अलाव जलाने के लिए सभी प्रबन्ध अभी से कर लिए जाएं, जिससे जरूरतमंदों को समय से राहत पहुंचाई जा सके।

गौरतलब है कि प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा आगामी शीतलहर में राहत कार्य संचालित करने हेतु धनराशि जारी कर दी गई है। इसके अन्तर्गत कम्बल वितरण हेतु समस्त जनपदों को प्रति तहसील पांच-पांच लाख रुपए तथा अलाव हेतु प्रति तहसील 50 हजार रुपए की धनराशि मुहैया कराने के लिए कुल 19.25 करोड़ रुपये जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...