back to top

सभी भारतीयों के लिए नायक हैं शेख मुजीबुर रहमान : मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह सभी भारतीयों के लिए एक नायक हैं।

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान का जन्म 17 मार्च 1920 को हुआ था। मोदी ने ट्वीट किया,मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के चैम्पियन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर दिल से नमन।

उन्होंने कहा,वह सभी भारतीयों के लिए नायक भी हैं। इस महीने ऐतिहासिक मुजीब वर्ष समारोहों के लिए बांग्लादेश की यात्रा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। प्रधानमंत्री 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा करेंगे जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके आदर्श दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। जयशंकर ने ट्वीट किया, बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। भारत ऐतिहासिक मुजीब वर्ष में बांग्लादेश के साथ मिलकर उनकी विरासत का जश्न मनाने को लेकर गौरवान्वित है।

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से निमंत्रण मिलने के बाद मोदी की पड़ोसी देश की यात्रा को लेकर मंगलवार को घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा पड़ोसी देश के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों- देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती कार्यक्रम, भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने से संबंधित हैं। मोदी इससे पहले 2015 में बांग्लादेश गए थे।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...