back to top

खरमास खत्म होते ही गूंजेगी शहनाई, अप्रैल से दिसंबर तक 39 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। मार्च माह से शुरू हुआ खरमास 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होने जा रहा है। हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है, लेकिन इसे शुभ मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कई शुभ कार्यों पर रोग लग जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास का अंत होता है। इसी के साथ एक बार फिर घरों में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगती है और विवाह समारोहों की तैयारियां जोर पकड़ने लगती हैं। साल 2026 में अप्रैल से दिसंबर तक कुल 39 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, खरमास समाप्त होती ही विवाह के लिए कौन-कौन से शुभ दिन मिलने वाले हैं।

इस दिन से खत्म होगा खरमास
पिछले महीने से जारी खरमास अब 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है। जब सूर्य मीन राशि की यात्रा को छोड़कर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे तो खरमास खत्म हो जाएगा। इस तरह से 15 अप्रैल से दोबारा से शुभ कार्य जैसे विवाह संस्कार, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश, मकान या जमीन के सौदे और दूसरे तरह के मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।

खरमास में मांगिलग कार्य क्यों वर्जित ?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों के राजा सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की राशि मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। ऐसे में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य का तेज कम होता है तो इससे शुभ और मांगलिक कार्यो को करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। गुरु के सामने सूर्य का तेज कम होने से खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति नहीं होती है।

2026 में दिसंबर तक होने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त

अप्रैल में विवाह शुभ मुहूर्त: अप्रैल 15, बुधवार, अप्रैल 20, सोमवार, अप्रैल 21, मंगलवार, अप्रैल 25, शनिवार, अप्रैल 26, रविवार, अप्रैल 27, सोमवार, अप्रैल 28, मंगलवार, अप्रैल 29, बुधवार ।

मई में विवाह शुभ मुहूर्त: मई 1, शुक्रवार, मई 3, रविवार, मई 5, मंगलवार, मई 6, बुधवार, मई 7, बृहस्पतिवार, मई 8, शुक्रवार, मई 13, बुधवार, मई 14, बृहस्पतिवार।

जून में विवाह शुभ मुहूर्त: जून 21, रविवार, जून 22, सोमवार, जून 23, मंगलवार, जून 24, बुधवार, जून 25, बृहस्पतिवार, जून 26, शुक्रवार, जून 27, शनिवार, जून 29, सोमवार ।

जुलाई में विवाह शुभ मुहूर्त: जुलाई 1, बुधवार, जुलाई 6, सोमवार, जुलाई 7, मंगलवार, जुलाई 11, शनिवार ।

नवंबर में विवाह शुभ मुहूर्त: नवंबर 21, शनिवार, नवंबर 24, मंगलवार, नवंबर 25, बुधवार, नवंबर 26, बृहस्पतिवार ।

दिसंबर में विवाह शुभ मुहूर्त: दिसंबर 2, बुधवार , दिसंबर 3, बृहस्पतिवार दिसंबर 4, शुक्रवार, दिसंबर 5, शनिवार, दिसंबर 6, रविवार, दिसंबर 11, शुक्रवार, दिसंबर 12, शनिवार।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा 1 को, शहर में होंगे विविध आयोजन

भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती हैलखनऊ। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष यह 1 मई को मनाई...

सुख-समृद्धि का प्रतीक गंगा सप्तमी 23 को

गंगा सप्तमी पर स्नान-दान का है विशेष महत्वलखनऊ। सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...