back to top

आज से बजेगी शहनाई, नवंबर में हैं 14 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। शहनाई बजने की शुरूआत होने वाली है। नवंबर माह में 14 शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। मार्च 2026 तक अनुमान है कि इस दौरान छह हजार घरों में शहनाई बजेगी। इस दौरान करीब साढ़े छह हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है। हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 18 नवंबर से शहनाई बजने की शुरूआत हो जाएगी।

नवंबर में 14 दिन रहेगी सहालग
ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य पवन तिवारी का कहना है कि पंचांग के अनुसार, नवंबर में 14 शुभ मुहूर्त और दिसंबर में दो शादी की तारीखें हैं। इसके बाद खरमास और शुक्र अस्त के कारण डेढ़ महीने तक विवाह रुक जाएंगे। अगला शुभ समय फरवरी 2026 से मिलेगा। आचार्य तिवारी के अनुसार नवंबर के प्रमुख विवाह मुहूर्त इस प्रकार हैं, 18 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर, 29 नवंबर, 30 नवंबर। कई तारीखें दिन की हैं, कुछ रात के मुहूर्त में आती हैं।

दिसंबर में शादी के सिर्फ दो मुहूर्त
दिसंबर महीने में शादी के लिए सिर्फ दो शुभ मुहूर्त हैं, 04 दिसंबर 2025 गुरुवार और 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार। इसके बाद खरमास और शुक्र अस्त के चलते लगभग डेढ़ महीने तक शादी-विवाह पर रोक लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगला शुभ समय फरवरी 2026 से फिर शुरू होगा। फरवरी 2026 में शादी के लिए यह खास तारीखें बेहद शुभ रहेंगी, 04, 05, 06, 07, 10, 11, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी 2026।

कारोबारियों में भी उत्साह :
हलवाई और पुरोहितों की भी डिमांड बढ़ गई है। अनुमान है कि बसंत पंचमी तक 4500 करोड़ और मार्च 2026 तक करीब 6500 करोड़ कुल व्यापार होने की संभावना है। सहालग की चमक से कारोबारियों में भी उत्साह है। सोना बाजार से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट बाजार में है धूम। अगर शहर में करीब 2000 से अधिक विवाह स्थल हैं। इसमें 1500 गेस्ट हाउस और 150 होटल हैं। इनमें बुकिंग शुरू हो चुकी है। शहर के गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट और होटल फुल हो चुके हैं। कैटरिंग कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि भले ही एक दिन में शादियां अधिक हैं लेकिन एक-एक विवाह में 500 से 700 लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची की जान बचाने के लिए नौ करोड़ रुपये जुटाने का अभियान शुरू

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप 2 नाम के एक आनुवांशिक रोग से जूझ रही तीन वर्षीय बच्ची की जान बचाने...

उप्र में चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी की स्वीकृति

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक...

घने कोहरे के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 25 घायल

मथुरा। घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा जिले में एक्सप्रेसवे...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...