back to top

षट्तिला एकादशी और मकर संक्रांति एक दिन

लखनऊ। माघ मास के कृष्ण पक्ष में षट्तिल एकादशी आती है। इस साल यह एकादशी 14 जनवरी को है। इस दिन मकर संक्रातिं का पर्व भी है। षट्तिला एकादशी सब पापोंका नाश करने वाली है। इस दिन कोई भूल हो जानेपर श्रीकृष्णका नामोचारण करना चाहिए। माघ मास की इस एकादशी को बहुत खास माना जाता है। इस दिन चन्दन, अरगजा, कपूर, नेवेद्य आदि सामग्री से चक्र और गदा धारण करने वाले श्रीहरिकी पूजा करनी चाहिए। इस व्रत में तिलों का बहुत अधिक महत्व है। इस तिल दान करने से आपके कई ग्रह दोषों का भी निवारण हो जाता है। इसके बाद अगले दिन कृष्ण कूर्म द्वादशी है।

14 जनवरी को ही मकर संक्राति भी
आपको बता दें कि इस बार मकर संक्रांति और एकादशी दोनों एक दिन है। 14 जनवरी 2026 मकर संक्रान्ति, षटतिला एकादशी, पोंगल, सूर्य के उत्तरायण होने पर ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर दान करने का बहुत अधिक महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति पर ग्रह दोषों के अलावा अपने पितरों के लिए भी दान करना चाहिए। इससे उनकी कृपा आप पर बनी रहती है।

एकादशी की तिथि क्या है
पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 13 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 14 जनवरी को शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में द्वादशी युक्त एकादशी 14 जनवरी को पड़ रही है। इसलिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन इसका व्रत रखा जाएगा। षटतिला एकादशी के बाद माघ मास के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी आएगी। इस साल जया एकादशी 29 जनवरी को है, इसका व्रत 29 जनवरी को किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...

वर्दी के पीछे छिपा गद्दार… आगरा का नौसेना जवान ISI के लिए कर रहा था जासूसी, ATS ने बिछाया जाल

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राष्ट्र सुरक्षा में सेंध लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...