back to top

Share Market Today : शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 81500 के पार पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए, लेकिन वे बढ़त बरकरार रखने में विफल रहे और बाद में वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान के कारण गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 81,587.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन यह इस गति को आगे जारी नहीं रख सका और 166.93 अंक गिरकर 81,176.53 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी शुरुआती कारोबार के दौरान 24,854.80 के अपने नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने के बाद 73.1 अंक गिरकर 24,727.75 पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,368 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि के अपने अनुमान को भी बढ़ा दिया है। इससे आईटी क्षेत्र में सुधार का संकेत मिलता है।

एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले और अदानी पोर्ट्स के शेयर भी लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,483.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के...

पश्चिम एशिया संकट: पूर्वी भारत से निर्यात प्रभावित, माल ढुलाई भाड़ा 80 प्रतिशत तक बढ़ा,कोलकाता बंदरगाह पर सैकड़ों कंटेनर फंसे

कोलकाता। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण यूरोप जाने वाले सामान की ढुलाई की लागत (भाड़ा) में 60 से 80 प्रतिशत तक की...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...