back to top

Share Market Today : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 21,700 के स्तर के करीब

मुंबई। घरेलू बाजारों में शनिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और वित्तीय शेयरों में लिवाली के साथ बीएसई सेंसेक्स 250 अंक की बढ़त में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 250.08 अंक उछलकर 71,933.31 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75.80 अंक चढ़कर 21,698.20 अंक पर खुला।

एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद दबाव में थे। शुक्रवार को तीसरी तिमाही की आय की घोषणा के बाद सुबह के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.18 प्रतिशत गिरकर 2,730 रुपये पर रहा। कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का शेयर 2.68 प्रतिशत गिरकर 2,496 रुपये पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा और आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। दूसरी तरफ, एचयूएल, विप्रो, अल्ट्राटेक, एचसीएल टेक के शेयर घाटे में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 9,901.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक और घरेलू निवेशकों की कम भागीदारी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में धीमी गतिविधियां देखने को मिल सकती है। एनएसई और बीएसई ने शुक्रवार देर रात घोषणा की थी कि शनिवार को सामान्य कारोबारी सत्र होंगे, जबकि बाजार 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेगा।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...