back to top

Share Market Today : शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसक्स 134 अंक टूटा

मुंबई। Share Market Today : घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझान भी घरेलू शेयर बाजारों को दिशा देने में विफल रहे। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 134.27 अंक गिरकर 79,514.65 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 38.65 अंक फिसलकर 24,308.35 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयर में सोमवार को दिन के कारोबार में भारी गिरावट आई थी, जिसने शुरुआती कारोबार में आज वापसी की।

यह भी खबरे पढ़े : UP: हड़ताल पर रेजिडेंट डॉक्टर, मरीजों की बढ़ी परेशानी, कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई थी हैवानियत

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायेद में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,680.51 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा- सशक्त महिलाएं ही प्रगतिशील राष्ट्र का आधार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षित एवं सशक्त महिलाएं एक प्रगतिशील राष्ट्र...

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...

भातखण्डे विश्वविद्यालय से बुजुर्गों के पास भी संगीत डिप्लोमा का मौका

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले...

लखनऊ में रंगोत्सव कथक, संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

कार्यक्रम 10 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ मेंलखनऊ। भारतीय संस्कृति, कला और नृत्य परंपराएँ सदियों से समाज में सौंदर्य, संवेदना और...

लोकगीतों की चासनी में डूबा होली मिलन समारोह

गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से होली मिलन का आयोजनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान की संस्थापक रंजना मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वास्तुखण्ड, गोमतीनगर...

संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश देता है ‘आश्वासनम’

नाटक आश्वासनम का मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह मेंलखनऊ। संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान,...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...