back to top

शमी और बुमराह ने बल्लेबाजी में जलवा दिखाकर इंग्लैंड की नकेल कसी

लंदन। पुछल्ले बल्लेबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अपने बल्लेबाजी कौशल का अच्छा नमूना पेश करके सोमवार को यहां नौवें विकेट के लिये 77 रन की अटूट साझेदारी करके इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और अंतिम दिन भारत का पलड़ा भारी कर दिया। भारत ने पांचवें दिन लंच तक आठ विकेट पर 286 रन बनाये थे और अब उसकी बढ़त 259 रन की हो गयी है। लंच के समय शमी 67 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे थे जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। बुमराह ने नाबाद 30 रन बनाये हैं जो उनके करियर का सर्वाेच्च स्कोर है। भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी।

 

भारत ने सुबह छह विकेट पर 181 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा शमी और बुमराह के करिश्माई प्रदर्शन से पहले सत्र में दो विकेट गंवाकर 105 रन जोड़े। इससे इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गयी जो सुबह ज्षभ पंत को जल्दी आउट करने के बाद बेहतर स्थिति में दिख रहा था।
शमी और बुमराह ने तब जिम्मेदारी संभाली जब भारतीय टीम आठ विकेट पर 209 रन बनाकर 200 रन की बढ़त हासिल करने की स्थिति में भी नहीं दिख रही थी। इन दोनों ने जेम्स एंडरसन से लेकर मोईन अली तक के सामने सहजता से बल्लेबाजी की और अपने शॉट से अपने साथी खिलाडियों को भी रोमांचित किया।

 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि वे बिना किसी दबाव के खेले। ऐसे में शमी के फ्लिक और बुमराह के ड्राइव इंग्लैंड के खिलाडियों की पेशानी पर बल डाल रहे थे। इस बीच इन दोनों बल्लेबाजों को जीवनदान भी मिले जिनका उन्होंने फायदा उठाया। शमी और बुमराह के प्रत्येक शॉट पर भारतीय खिलाड़ी विशेषकर कप्तान विराट कोहली उछल पड़ते। इन दोनों ने कुछ किताबी शॉट भी लगाये।

 

शमी ने हवा में शॉट खेलने के अपने कौशल का भी अच्छा नमूना पेश किया। धीमी पड़ती पिच पर उन्होंने स्पिनर मोइन अली को निशाने पर रखा। शमी ने इस स्पिनर की लगातार गेंदों पर चौका और मिडविकेट पर 92 मीटर लंबा छक्का जड़कर अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इसके लिये उन्होंने 57 गेंदें खेली। बुमराह ने इसके बाद अपने करियर का पिछला सर्वाेच्च स्कोर (28 रन) पार किया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट किस कदर दबाव में थे इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने क्षेत्ररक्षण बिखेर दिया लेकिन इससे भारतीय बल्लेबाजों को ही मदद मिली और उन्होंने आसानी से एक दो रन भी चुराये।

 

सुबह भारतीय टीम का दारोमदार पंत (46 गेंदों पर 22 रन) पर था लेकिन वह एंडरसन की गेंद पर विश्वसनीय चौका जड़ने के बाद ओली रॉबिन्सन (41 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को आसान कैच दे बैठे। उनके साथ कल के दूसरे अविजित बल्लेबाज इशांत शर्मा ने 24 गेंदों पर 16 रन का योगदान दिया। रॉबिन्सन ने उन्हें पगबाधा आउट किया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...